फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said that Will collectively introspect 'shocking' drubbing in Maharashtra polls

Maharashtra: राज्य में मिली हार पर कांग्रेस का छलका दर्द, कहा- हम समझ नहीं पा रहे हुआ क्या, करेंगे आत्ममंथन

Sun, 24 Nov 2024 11:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 24 Nov 2024 11:51 AM IST
सार

भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शनिवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 230 पर जीत हासिल की और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास आघाड़ी को सिर्फ 46 सीटें मिलीं। इस पर कांग्रेस का कहना है कि हम हार पर आत्ममंथन करेंगे। 

विज्ञापन
Congress said that Will collectively introspect 'shocking' drubbing in Maharashtra polls
KC Venugopal - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला। एक बार फिर महायुति के सत्ता में काबिज होने के बाद कांग्रेस का दुख छलका है। उसने रविवार को कहा कि पार्टी और महा विकास अघाड़ी के अन्य सहयोगी दल हार के कारणों पर सामूहिक रूप से आत्ममंथन करेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शनिवार को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से 230 पर जीत हासिल की और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महा विकास आघाड़ी को सिर्फ 46 सीटें मिलीं। इस पर कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले और अविश्वसनीय हैं।
विज्ञापन


'हम नहीं समझ पा रहे आखिर हुआ क्या'
उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, 'हम समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की हार नहीं थी, बल्कि पूरे महा विकास अघाड़ी की हार थी। पहले हमें साफ समझना होगा कि आखिर क्या हुआ है। महाराष्ट्र और हरियाणा की हार के बाद हमें पूरी चुनाव प्रक्रिया पर आश्चर्य महसूस हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार हम सबकी असफलता: वेणुगोपाल
यह पूछे जाने पर कि क्या सबसे पुरानी पार्टी को महाराष्ट्र चुनाव परिणामों में किसी तरह की गड़बड़ी होने का संदेह है, इस पर उन्होंने कहा कि वे हार के तुरंत बाद इस तरह के आरोप नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमें शरद पवार, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के गढ़ में भारी झटका लगा है। यह न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि पूरे गठबंधन की असफलता है। इसलिए, हम एक साथ बैठेंगे और सामूहिक रूप से इसके कारणों का आत्मचिंतन करेंगे।'

किसे कितनी सीटें मिलीं?
चुनाव आयोग ने घोषणा की कि भाजपा ने 132 सीटें, शिवसेना ने 57, जबकि अजित पवार वाली एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं। जबकि एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवारों ने 10 सीटें, कांग्रेस ने 16, जबकि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 20 सीटें जीतीं।

प्रियंका की जीत पर कही ये बात
वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रचंड बहुमत से जीत के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की कोशिशों का नतीजा है। उन्होंने कहा, 'पार्टी को वायनाड में इतने प्रचंड बहुमत की उम्मीद थी। मतदान के तुरंत बाद बहुमत को लेकर भारी चिंता जताई जा रही थी। लेकिन पार्टी के आंतरिक मूल्यांकन के बाद हमें यकीन था कि कम मतदान प्रतिशत प्रियंका के बहुमत पर असर नहीं डालेगा।'

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वायनाड त्रासदी और उसके बाद के मुद्दे उन मुद्दों में से एक होंगे, जिन्हें प्रियंका लोकसभा में उठाएंगी। बार-बार वायनाड नहीं आने के विपक्ष के अभियान को खारिज करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि वह अपने कार्यों से उन्हें गलत साबित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका वायनाड की सांसद होने के साथ-साथ उत्तर भारतीय राजनीति में भी अपना हस्तक्षेप जारी रखेंगी।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड लोकसभा सीट पर शनिवार को हुए उपचुनाव में चार लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की और 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने भाई राहुल गांधी की जीत के अंतर को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed