फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said BJP Shinde government wants to create situation like Manipur in Maharashtra news updates

Maharashtra: कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा- महाराष्ट्र में मणिपुर जैसे हालात करना चाहती हैं भाजपा-शिंदे सरकार

Thu, 22 Jun 2023 10:28 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 22 Jun 2023 10:28 PM IST
सार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को आरोप लगाया कि शिंदे-भाजपा सरकार पर पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दंगे कराने और मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Congress said BJP Shinde government wants to create situation like Manipur in Maharashtra news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे-भाजपा सरकार पर पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दंगे कराने और मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करने की योजना बना रहे हैं। सरकार दंगों के जरिए महंगाई और बेरोजगारी समेत ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मैतेई समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद मणिपुर में हिंसक झड़पें हुई हैं। हिंसा में अब तक करीब 120 लोगों की जान गई है और 3,000 से अधिक घायल हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं हाल के दिनों में, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में औरंगजेब और मैसूर शासक टीपू सुल्तान पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सांप्रदायिक तनाव और हिंसा की घटनाएं देखी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पटोले ने कहा कि पिछले ढाई महीने में महाराष्ट्र में 10 जगहों पर दंगे हुए। इन दंगों के पीछे भारतीय जनता पार्टी सरकार है, जिसके जरिए ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की कुटिल योजना अपनी ताकत का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में मणिपुर जैसी स्थिति पैदा करना है।

राज्य कांग्रेस प्रमुख पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में अमरावती, अकोला, शेगांव, नासिक, अहमदनगर और कोल्हापुर सहित 10 स्थानों पर दंगे कराए गए। आगे कहा कि भाजपा की यह धूर्त चाल सफल नहीं हो सकी क्योंकि शाहू, फुले, अम्बेडकर की विचारधारा महाराष्ट्र में गहरी जड़ें जमा चुकी है। यहां तक कि शाहू महाराज के कोल्हापुर में भी भाजपा ने धार्मिक विवाद पैदा करने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने भाजपा की साजिश का पर्दाफाश कर दिया।

शिवसेना (यूबीटी) का हमला कहा- मोदी शासन में हिंदुत्व संकीर्ण हो गया है
शिवसेना (यूबीटी) ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी शासन में हिंदुत्व संकीर्ण हो गया है। अपने मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक माता-पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश में अनुसंधान, वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों पर नियंत्रण हासिल कर लिया है और अपने लोगों को स्थापित कर दिया है।


इसमें कहा गया कि भाजपा ने अंधभक्तों की एक सेना तैयार की है जिसका विज्ञान, अनुसंधान और आधुनिकता से कोई संबंध नहीं है। पार्टी ने दावा किया,  हिंदू धर्म संकीर्ण नहीं है, लेकिन मोदी के शासन में हिंदुत्व बहुत संकीर्ण हो गया है। इसमें कहा गया है कि हिंदू धर्म एकमात्र ऐसा धर्म है जो विज्ञान के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed