फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said 10 SSC exam papers leaked in Modi government, Demand removal of MoS Jitendra Singh

कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार में एसएससी के 10 पेपर लीक, राज्यमंत्री और SSC चेयरमैन को हटाने की मांग

Tue, 20 Mar 2018 05:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Mar 2018 05:46 AM IST
विज्ञापन
Congress said 10 SSC exam papers leaked in Modi government, Demand removal of MoS Jitendra Singh
रणदीप सुरजेवाला (फाइल फोटो)
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस ने आयोग की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर दस्तावेजों के साथ आरोप लगाया है। पार्टी ने सीधे प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह और एसएससी चेयरमैन असीम खुराना का पदमुक्त करने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि मोदी सरकार के दौरान एसएससी के 10 पेपर लीक हुए हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया में कुछ वीडियो और संसदीय समिति की रिपोर्ट के साथ कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। सुरजेवाला का कहना है कि इस घोटाले में न सिर्फ पेपर लीक हुए बल्कि प्रधानमंत्री के अधीन मंत्रालय के संस्थान ने फर्जी परीक्षार्थी, फर्जी सेंटर बनाने के साथ-साथ सॉफ्टवेयर सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की धज्जियां उड़ाई हैं। करोड़ों परीक्षार्थी एसएससी को ‘सुपर स्कैम कमीशन’ कह रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने संदीप नाम के एक परीक्षार्थी के 700 एडमिट कार्ड दिखाए हैं, जो एसएससी ने जारी किए। परीक्षा के दो ऐसे केंद्रों के फोटो दिखाए जिनका भाजपा से संबंध है। जिस घर को केंद्र बनाया गया, उसके गेट पर भदोही से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी का बोर्ड लगा है। एक अन्य सेंटर में मल्टीस्टोरी निर्माणाधीन इमारत को दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब पेपर हुए लीक

Congress said 10 SSC exam papers leaked in Modi government, Demand removal of MoS Jitendra Singh
रणदीप सुरजेवाला
कांग्रेस ने आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया कि गोपनीय दस्तावेजों और पेपर को लेकर कोई सुरक्षा बंदोबस्त नहीं हैं। आयोग के मुख्यालय में न तो सॉफ्टवेयर हैं और न ही सर्वर। जिस निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है वो चेन्नई से सिस्टम ऑपरेट करती है।

जबकि गृहमंत्रालय के दिशानिर्देशों के मुताबिक, सुरक्षा ऑडिट के साथ-साथ सतत निगरानी अनिवार्य है। सभी सेंटर में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है और न ही आयोग में कंट्रोल रूम से निगरानी होती है।

कब-कब पेपर हुए लीक

कांग्रेस ने संसदीय समिति की रिपोर्ट के हवाले से कहा, एसएससी ने बताया कि दिसंबर 2016 तक उसके सात पेपर लीक हुए हैं। भाजपा सांसदों ने भी संवेदनशीलता बरतने और लगातार हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर का ऑडिट करने की बात कही है।

सुरजेवाला ने बताया कि 8 नवंबर 2016 को 8वां पेपर मल्टी टास्किंग स्टॉफ का लीक हुआ। जिसकी जानकारी खुद एसएससी ने 14 मई 2017 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।

9वां पेपर सीजीएलई फरवरी 2018 को लीक हुआ। यह सार्वजनिक पटल पर है, जिसकी जानकारी खुद एसएससी ने 21 फरवरी को दी थी। ये पेपर सुबह साढ़े दस शुरू होना था जबकि पेपर सुबह साढ़े नौ बजे सोशल मीडिया में था।

दसवां पेपर सीएचएसएल का है 28 मार्च तक चलने वाले ऑनलाइन पेपर में 7 मार्च को पटना में लीक की जानकारी एसएससी ने ही दी है। बावजूद इसके पूरा पेपर निरस्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed