फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress releases guidelines for presidential poll party office-bearers cannot campaign for candidates

Congress: अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए पार्टी पद से देना होगा इस्तीफा, जारी हुई गाइडलाइन

Mon, 03 Oct 2022 06:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 03 Oct 2022 06:43 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पहले कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने उम्मीदवारों के समर्थन और प्रचार-प्रसार को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसमें यह कहा गया है कि मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर अपनी व्यक्तिगत हैसियत से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Congress releases guidelines for presidential poll party office-bearers cannot campaign for candidates
शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 1998 से अब तक पूरे चौबीस साल के बाद स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली कांग्रेस पार्टी को अब गैर गांधी अध्यक्ष मिलने जा रहा है। अध्यक्ष पद पर होने जा रहे चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भी भर दिए हैं। वहीं, इस चुनाव के लिए पार्टी ने सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने साफ किया है कि पार्टी के पदाधिकारी उम्मीदवारों के लिए प्रचार नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव से पहले कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने उम्मीदवारों के समर्थन और प्रचार-प्रसार को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। इसमें यह भी कहा गया है कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर अपनी व्यक्तिगत हैसियत से ये कर रहे हैं। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने साफ किया कि कांग्रेस महासचिव या प्रभारी, सचिव, संयुक्त सचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता, फ्रंटल संगठनों के प्रमुख, विभागों के प्रमुख, प्रकोष्ठ और सभी आधिकारिक प्रवक्ता चुनाव लडने वाले किसी भी उम्मीदवार के लिए या उसके खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। अगर वे किसी उम्मीदवार का समर्थन करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले अपने संगठनात्मक पद से इस्तीफा देना होगा, उसके बाद वे प्रचार प्रक्रिया में भाग लेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा पहले ही घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा। वहीं मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि मतदान करेंगे। कांग्रेस के नए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि चुनाव लड़ने वाले जो उम्मीदवार पीसीसी प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करना चाहते हैं, उनके लिए पीसीसी अध्यक्ष बैठक हॉल, कुर्सियों और अन्य सार्वजनिक घोषणा उपकरणों की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा गया है कि पीसीसी अध्यक्ष द्वारा अपनी व्यक्तिगत क्षमता में ऐसी कोई बैठक नहीं बुलाई जा सकती है। बैठक आयोजित करना प्रस्तावक या चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के समर्थकों का काम है। वहीं, चुनाव के दौरान कोई भी उम्मीदवार मतदाताओं को लाने के लिए वाहनों का उपयोग नहीं करेगा। पार्टी ने यह चेतावनी भी दी है कि इन दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर उम्मीदवारों का चुनाव अमान्य करार दिया जाएगा। इतना ही नहीं उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई  भी की जाएगी। पार्टी ने कहा है कि किसी भी कीमत पर चुनाव प्रक्रिया की संवेदनशीलता को बरकरार रखा जाना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार शशि थरूर ने संगठन के इन दिशा-निर्देशों का स्वागत किया है। उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed