फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress raises questions on Rekha government's 100 days of work

Congress: 'केजरीवाल दिल्ली से गायब', कांग्रेस ने रेखा सरकार के सौ दिन के कामकाज पर उठाए सवाल

Fri, 30 May 2025 07:09 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 30 May 2025 07:09 PM IST
सार

वरिष्ठ नेता रागिनी नायक ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस दिल्ली की जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है। जनता से जुड़े हर मुद्दे पर वह दिल्ली सरकार से सवाल कर रही है, लेकिन अपनी हर असफलता के लिए दूसरों पर आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी अब जनता का साथ छोड़कर भाग गई है। 

विज्ञापन
Congress raises questions on Rekha government's 100 days of work
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, रागिनी नायक, राजेंद्र पाल गौतम और अन्य।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की राजनीति से गायब रहने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव हारते ही दिल्ली की राजनीति छोड़ दी। जब उन्हें सड़कों पर होकर जनता की आवाज उठाना चाहिए था, वे दिल्ली से गायब हो गए हैं। 
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता रागिनी नायक ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस दिल्ली की जनता की आवाज उठाने का काम कर रही है। जनता से जुड़े हर मुद्दे पर वह दिल्ली सरकार से सवाल कर रही है, लेकिन अपनी हर असफलता के लिए दूसरों पर आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी अब जनता का साथ छोड़कर भाग गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार अपने सौ दिन के कार्यकाल का जश्न मना रही है, लेकिन एक महिला के मुख्यमंत्री होने के बाद भी जिस तरह दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे हैं और सत्ताधारी दल उस पर चुप्पी साधे हुए है, उसे यह जश्न मनाने का कोई अधिकार नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली का विकास ठहर गया है। अब तक उसे झूठ और फरेब की राजनीति से जूझना पड़ रहा था, लेकिन अब भी उसका कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता को नई सरकार बनने के बाद भी कोई लाभ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर कांग्रेस जनता की लड़ाई लड़ते हुए सड़कों पर भी उतरेगी।   

ये भी पढें: UP: प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर भावुक हो गईं ऐशन्या, बोलीं- ऐसा लगा जैसे किसी बड़े ने सिर पर हाथ रख दिया हो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed