ऊना और भोपाल की घटनाओं से नाराज कांग्रेस ने उठाया सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षा के नाम पर गुजरात के ऊना में दलितों और भोपाल में मुर्स्लमों के उत्पीडन पर कांग्रेस ने बृहस्पितावार को पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को घेरने की कोशिश की। सावाल उठाया कि दोनों इन गंभीर मुद्दों पर चुप क्यों है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मधु गौड यश्की ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केपीएम मनमोहन सिंह पर नहीं बोलने का आरोप लगने वाले अमित शाह और नरेंद्र मोदी अब संवेनदशील मुद्दों पर चुप्पी साधे हैं। एक तरह से दोनों नेता फ्लाइट मोड में चले गए हैं।
उनका जनता से जुड़ाव ही नहींरह गया है। उनका कहना है कि भाजपा देश की जनता से जुड़े मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं और अनुसांगिक संगठनों से ऐसे विवाद पैदा कराते हैं। यश्की ने कहा कि गोरक्षा की कांग्रेस पक्षघर रही है।
उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए
पार्टी ने हमेशा गाय की कथित रक्षा के नाम पर दलित और मुसलमानों का उत्पीडन करने का विरोध किया। ऐसे मामलों की गंभीर और उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उत्पीडन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यश्की ने कहा कि देश के विकास के नाम पर झूठे वादे करने पर पीएम को जनता से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार के हर जनविरोधी काम और नीति का संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस डटकर विरोध करती रहेगी। उन्होंने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी पर भी भाजपा का एजेंट होने और अल्पसंखयकों को बरगलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।