फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress : Rahul Gandhi said Non increasing price of petrol and diesel also becomes big news

कांग्रेस केंद्र पर हमलावर: राहुल गांधी ने कहा- पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ना भी बनती है बड़ी खबर

Sat, 19 Jun 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 19 Jun 2021 03:25 AM IST
सार

  • 2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं।
  • सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल व चीनी के दामों हुए महंगे
  • 2014 में जो एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर पेट्रोल पर 9.20 रुपये थी
  • आज 32.90 रुपये थी आज डीजल पर 3.46 रुपये थी आज 31.80 रुपये हो गई

विज्ञापन
Congress : Rahul Gandhi said Non increasing price of petrol and diesel also becomes big news
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी का कहना है कि बीते सालों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 258 प्रतिशत और डीजल पर 820 प्रतिशत बढ़ाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीजल के दाम ना बढ़ें तो ज्यादा बड़ी खबर बन जाती है।

विज्ञापन


जनता के लिए आहत योजना लेकर आई है सरकार: प्रियंका
वहीं, महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना संकट के बीच जनता की आशा थी सरकार उन्हें राहत देगी, लेकिन सरकार उनके लिए ‘आहत योजना’ लेकर आई है। 2021 में 52 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरसों का तेल, रिफाइंड, अरहर, मूंग दाल व चीनी के दामों में आग लगी हुई है। जनता अपना पेट काट रही है, मोदी सरकार जेब काट रही है।
विज्ञापन


प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा कि 2014 में जो एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर पेट्रोल पर 9.20 रुपये थी आज 32.90 रुपये है। वहीं डीजल पर 3.46 रुपये थी आज 31.80 रुपये हो गई। सरकार से जब सवाल पूछा जाता है, तो उत्तर मिलता है, कि डायनेमिक प्राइसिंग है। अगर डायनेमिक प्राइसिंग होती तो जब 5 राज्यों के चुनाव थे अभी ढाई-तीन महीने पहले उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 720 रुपये प्रति बैरल बढ़ी। उस दौरान कच्चे तेल की कीमत 720 रुपये प्रति बैरल बढ़ी और उस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ी नहीं, उल्टी कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डायनेमिक प्राइसिंग नहीं है, ये पॉलीटिकल प्राइसिंग है। पिछले साल 30 डालर प्रति बैरल पर कच्चा तेल पहुंच गया था, जो अभी 72 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास चल रहा है। जब 30 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा तो क्या हिंदुस्तानियों को देश के लोगों को एक पैसे का भी फायदा दिया क्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed