फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress rafale tape makes bjp vs bjp allegations on goa cm manohar parrikar vishwajeet rane

राफेल पर कांग्रेस के टेप ने गोवा में छेड़ी 'भाजपा बनाम भाजपा' की जंग

Fri, 04 Jan 2019 09:49 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 04 Jan 2019 09:49 AM IST
सार

  • राणे ने कहा कि टेप से छेड़छाड़ की गई है और यह राष्ट्रहित के खिलाफ साजिश
  • डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो के मुताबिक टेप से नुकसान हो चुका है।
  • गोमंतक पार्टी के धवलीकर करने वाले है प्रधानमंत्री मोदी से भेंट
  • डीजीपी मुक्तेश चंदेर को जांच के आदेश मिलने का इंतजार 
     

विज्ञापन
Congress rafale tape makes bjp vs bjp allegations on goa cm manohar parrikar vishwajeet rane
manohar parrikar

विस्तार

राफेल मुद्दे पर गोवा के मुख्यमंत्री और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर परिकर को सवालों में खड़ा करने वाले कथित टेप सामने आने के बाद भाजपा बनाम कांग्रेस की यह जंग अब भाजपा बनाम भाजपा का रूप लेती दिख रही है। इस मामले में राज्य सरकार ने पुलिस को जांच के आदेश नहीं दिए है मगर प्रदेश में पार्टी के लोगों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया की नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि टेप जारी होने के बाद का समय पार्टी के लिए मुश्किलों भरा है। वहीं डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की मगर उन्होंने कहा कि नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस की तरफ से एक टेप जारी किया गया था जिसमें गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे और एक अन्य व्यक्ति के बीच 20 दिसंबर की कैबिनेट मीटिंग को लेकर चर्चा जो रही थी। आरोपों की मानें तो मनोहर परिकर ने कहा था कि राफेल की फाइलें उनके बेडरूम में रखी हैं । बाद में राणे ने कहा कि टेप से छेड़छाड़ की गई है और यह राष्ट्रहित के खिलाफ साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले वह पार्टी की संभावना को लेकर चिंतित है। टेप में  नामित भाजपा प्रवक्ता नीलेश कैब्राल ने कहा कि  मैंने मुख्यमंत्री को इस मामले में  सीआईडी या अन्य किसी एजेंसी से जांच के आदेश देने को कहा है। इसे सार्वजानिक किया जाना चाहिए। उन्होंने माना कि इस टेप ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और कहा कि हम हमेशा सकारात्मक है और सब ठीक हो जाएगा।
 

मंत्री कर रहें अपने क्षेत्र के मंत्री की तरह व्यवहार

डीजीपी मुक्तेश चंदेर ने कहा कि जांच के आदेश  दिया जाना अभी बाकी है। जांच से संबंधित हमें कुछ भी नहीं मिला है।  प्रदेश भाजपा में बदलाव की बात करने वाले पारसेकर कहते हैं कि टेप कांड पार्टी के लिए मुश्किल की घड़ी है, इसने लोगों के दिमाग में कन्फूजन पैदा कर दिया है।

भाजपा के सहयोगी गोमांतक पार्टी के नेता और गोवा के पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदीन धवलीकर का जिक्र भी इस टेप में हुआ है मगर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

धवलीकर को मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी माना जाता है। उन्होंने कहा कि खनन बंद होने के बाद प्रदेश  वित्तीय समस्या से जूझ रहा है। कई विकास कार्यों पर इसका असर पड़ा है। कोई भी मुख्यमंत्री काम नहीं कर पाएगा जब तक यह मुद्दा नहीं हल होता और खदान दोबारा नहीं खोले जाते। हमें पहले यह समस्या सुलझानी है। प्रधानमंत्री मोदी से भी इस मुद्दे पर मुलाकात होने वाली है।

जनजातीय मामलों के मंत्री गोविंद गौड़े ने टेप के मुद्दे पर बोलने से इंकार कर दिया मगर कहा कि हमें पहले बेरोजगारी की समस्या को हल करना है। मेरे क्षेत्र में भी यह समस्या है। मैं कई जगहों पर इस बात को उठा चुका हूं। स्पीकर प्रमोद सावंत, जिनका नाम इस टेप में लिया गया था उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

लोबो ने कहा कि पार्टी इस बात को लेकर खुश है कि पर्रिकर अब सचिवालय में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री मंत्रियों की तरह नहीं अपने क्षेत्र के मंत्री की तरह व्यवहार कर रहे हैं। हमें विकास को लेकर दीर्घकालीन सोच और चर्चा की जरूरत है। विपक्ष प्राथमिकता वाले मुद्दों को उठा रहा है। यह साल पर्यटन के लिए काफी बुरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed