फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress promises to regularise 15 lakh contractual and outsourced employees if elected in Gujarat

Gujarat : कांग्रेस का वादा- हमारी सरकार सत्ता में आई तो 15 लाख संविदा कर्मियों को मिलेगी नियमित सरकारी नौकरी

Sun, 23 Oct 2022 07:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 07:22 PM IST
सार

कांग्रेस नेता हिम्मत सिंह पटेल ने कहा, हमारी पार्टी अगर गुजरात की सत्ता में आई, तो करीब पांच लाख संविदा और 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा द्वार इन युवाओं का शोषण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Congress promises to regularise 15 lakh contractual and outsourced employees if elected in Gujarat
कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)

विस्तार

गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने कहा कि अगर उनकी पार्टी की राज्य की सत्ता में आती है, तो विभिन्न सरकारी संस्थाओं और विभागों में अनुबंध या आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में काम करने वाले  15 लाख युवाओं को नियमित सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के उद्देश्य से 'राजस्थान संविदा भर्ती नियम, 2022' को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके एक दिन बाद गुजरात की विपक्षी पार्टी की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक हिम्मत सिंह पटेल ने यह घोषणा की है। कांग्रेस ने यह भी वादा किया है कि जो लोग अवैध सम्पत्तियों को नियमित करना चाहते हैं, उन्हें मुफ्त में ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। 
विज्ञापन


'15 लाख कर्मचारियों को नियमित करेंगे, युवाओं का शोषण कर रही भाजपा'
पटेल ने यहां संवाददाताओं से कहा, राजस्थान सरकार के इस फैसले से करीब एक लाख दस हजार युवाओं को लाभ होगा। उसी तर्ज पर हमारी पार्टी अगर गुजरात की सत्ता में आई, तो करीब पांच लाख संविदा और 10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा द्वार इन युवाओं का शोषण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस चुनाव से पहले इस तरह का वादा करके आम आदमी पार्टी (आप) का मुकाबला करने की कोशिश कर रही है, पटेल ने कहा, लोग अच्छी तरह जानते हैं कि कौन सी पार्टी वादों को पूरा करने में सक्षम है। 

वादों को पूरा करने का कांग्रेस का लंबा इतिहास : जीतू  पटेल
गुजरात कांग्रेस के नेता जीतू पटेल ने कहा, चाहे वह मनरेगा, मध्याह्न भोजन (मिड डे मील), नि:शुल्क शिक्षा हो या भोजन का अधिकार हो, कांग्रेस का वादों को पूरा करने और जन कल्याण की योजनाओं व कानूनों को लागू करने का एक लंबा इतिहास रहा है। 

केजरीवाल ने किया है 15 लाख नौकरियां देने का वादा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी घोषणा की थी कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार आने के बाद दस लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

'अवैध संपत्तियों को नियमित करने के लिए नहीं लेंगे एक भी पैसा'
जीतू पटेल ने आगे कहा, नई कांग्रेस सरकार अवैध संपत्तियों को नियमित करने के इच्छुक लोगों से एक भी पैसा नहीं लेगी। गुजरात की भाजपा सरकार ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह शहरी क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण को नियमित करने के लिए 'प्रभाव शुल्क' वसूलकर एक अध्यादेश लागू करेगी। 


कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा की 'प्रभाव शुल्क' के जरिए लोगों से बीस हजार करोड़ रुपये वसूलने की यह दुर्भावनापूर्ण योजना है। अध्यादेश में स्पष्टता का अभाव है और यह केवल भ्रष्टाचार को जन्म देगा। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो हम लोगों से एक रुपया लिए बिना अवैध निर्माण को नियमित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed