फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress press conference: Kapil Sibal questioned on loya case

सिब्बल बोले- लोया केस में PIL के पीछे राजनीतिक मकसद, RSS-बीजेपी से जुड़े शख्स ने की थी दाखिल

Thu, 26 Apr 2018 03:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
congress press conference: Kapil Sibal questioned on loya case

जज लोया की मौत मामले में कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बड़े खुलासे किये। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि लोया मामले में RSS के एक शख्स की ओर से PIL दाखिल की गई थी जिससे यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच सके। PIL दाखिल करने वाले शख्स का नाम सूरज लोलगे था जोकि नागपुर से है और बीजेपी-RSS का करीबी है। उसने सिविक चुनाव के लिए बीजेपी से टिकट भी मांगा था। 

विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि इस PIL के पीछे राजनीतिक वजहें थीं। हमें इस बात का अफसोस है कि मामले में PIL दाखिल होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। सिब्बल ने कहा कि न्यायपालिका खतरे में है, कानून के मुताबिक कॉलेजियम जो कहता है, वही होगा जबकि सरकार कहती है कि अगर उसके मन का न किया गया तो कॉलेजियम की सिफारशों को नजरअंदाज किया जायेगा। 
विज्ञापन


सिब्बल ने कहा कि बीजेपी कहती है कि देश बदल रहा है, लेकिन अब देश बदल चुका है। न्यायपालिका के साथ सरकार जो बर्ताव कर रही है, वह पूरा देश जानता है। सरकार की मंशा साफ है,वह जस्टिस जोसेफ को जज नहीं बनने देंगे। सरकार कॉलेजियम के हिसाब से नहीं चलना चाहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है जो वह हमसे न्यायव्यवस्था पर सवाल करे। कांग्रेस का पूरा रिकॉर्ड बहुत से उदाहरणों से भरा हुआ है कि कैसे भारत की न्यायपालिका से समझौता किया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed