{"_id":"6336cd1136a0cf4eb1717126","slug":"congress-presidential-candidate-shashi-tharoor-s-manifesto-for-the-election-shows-a-distorted-map-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Presidential Poll: शशि थरूर के घोषणापत्र में भारत के नक्शे में भारी चूक, किरकिरी के बाद सुधारी गलती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Presidential Poll: शशि थरूर के घोषणापत्र में भारत के नक्शे में भारी चूक, किरकिरी के बाद सुधारी गलती
Fri, 30 Sep 2022 04:56 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 30 Sep 2022 04:56 PM IST
सार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इसी बीच ये चूक भी सामने आई।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के घोषणापत्र में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। इसमें भारत का विकृत नक्शा दिखाया गया। शशि थरूर के घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर के पीओके और लद्दाख का कुछ हिस्सा नहीं दिखाया गया था। ये घोषणापत्र थरूर के कार्यालय से जारी किया गया था। हालांकि, मामला सामने आने और इसे लेकर हुई किरकिरी के बाद थरूर के कार्यालय ने तुरंत नक्शे में सुधार किया और पीओके सहित पूरे कश्मीर को इसमें दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
थरूर ने दाखिल किया नामांकन, दिग्विजय सिंह रेस से बाहर
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) मुख्यालय में अपने कागजात सौंपे। ढोल-नगाड़ों के साथ शशि थरूर अपने समर्थकों के साथ एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले राजघाट पहुंचे
थरूर ने सुबह राजघाट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। थरूर ने एक ट्वीट कर कहा कि महात्मा गांधी ने भारत का निर्माण किया हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि, भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि, "मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के राष्ट्रों की सेवा में सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं।
थरूर ने कहा कि मेरे पास कांग्रेस के लिए एक विजन है, जिसे मैं सभी प्रतिनिधियों के पास भेजूंगा। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आवाज बूनंगा। वहीं अध्यक्ष पद के रेस से दिग्विजय सिंह बाहर हो गए हैं। मल्लिकार्जुन खरगे के चुनावी मैदान में उतरने के बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। अब वह खरगे के प्रस्तावक हैं।