फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President : To defeat BJP, Mallikarjun Kharge said all strength will have to be united

Mallikarjun Kharge : मल्लिकार्जुन खरगे बोले- भाजपा को हराने के लिए एकजुट हो लगानी होगी पूरी ताकत

Thu, 27 Oct 2022 06:01 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 27 Oct 2022 06:01 AM IST
सार

कांग्रेस के संविधान के तहत संचालन समिति का गठन किया गया है जो अब कांग्रेस कार्यसमिति की जगह लेगी। यह समिति नई सीडब्ल्यूसी के गठन तक काम करती रहेगी। इसका गठन अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाले पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के निर्वाचन की पुष्टि के बाद होगी।

विज्ञापन
Congress President : To defeat BJP, Mallikarjun Kharge said all strength will have to be united
मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। खरगे 24 साल बाद गांधी परिवार से इतर कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले पहले और 137 साल पुरानी पार्टी के छठवें निर्वाचित अध्यक्ष हैं। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस मौजूदा केंद्र सरकार के झूठ और नफरत के सिस्टम को ध्वस्त करेगी। आने वाली चुनौतियों को जिक्र करते हुए, खरगे ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी चुनाव होने वाले हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी होगी। 

विज्ञापन


कर्नाटक से आने वाले दलित समुदाय के खरगे (80) ने  इस अवसर पर कहा कि वह एक मजदूर के बेटे एवं साधारण कार्यकर्ता को पार्टी का अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस के नेताओं का आभार प्रकट करते हैं। 1969 में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से सफर शुरू किया था और आपने इस मुकाम तक पहुंचाया। जिस दल का नेतृत्व महात्मा गांधी, बाबू जगजीवन राम, जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, और इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे बड़े नेताओं ने किया है उस जिम्मेदारी को संभालना उनके लिए सौभाग्य और गौरव की बात है। सभी पुराने अध्यक्षों को याद करते कहा, मेहनत और अनुभव से जो भी संभव होगा वह करेंगे। इस मौके पर पार्टी की निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


हम सब मिलकर चुनौतियों का करेंगे सामना
खरगे ने कहा कि वह जानते हैं कि यह मुश्किल वक्त है। काम करते हुए चुनौतियां और उतार चढ़ाव आते हैं, जिस आशा और निराशा से आप गुजरते हैं, वह उनसे वाकिफ हैं। इसलिए विश्वास के साथ आप से कहना चाहते हैं कि हम मिलकर हर चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा स्थापित लोकतंत्र को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कांग्रेस देश में मौजूद झूठ एवं घृणा के इस सिस्टम को तोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी के त्याग को याद किया : खरगे ने पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि मुझे दस जनवरी 1998 का दिन याद आ रहा है, जब सोनिया गांधी ने एक रैली में कर्नाटक में राजनीति की दीक्षा लेने की बात कही थी। तब से आज तक नि:स्वार्थ मेहनत और त्याग के साथ कांग्रेस को संभाला। सोनिया सच्चाई पर चलती रहीं और सत्ता के लिए राजनीति के दौर में त्याग की मिसाल कायम की है। 



खरगे ने सीडब्ल्यूसी की जगह बनाई नई समिति, नए अध्यक्ष ने संभाली कांग्रेस की कमान
कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। पद संभालते ही उन्होंने पार्टी की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की जगह 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया है। नवगठित समिति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल हैं।

वहीं, अध्यक्ष का चुनाव लड़े शशि थरूर को इसमें शामिल नहीं किया गया है। खरगे की अध्यक्षता वाली संचालन समिति उस समय तक काम करती रहेगी जब तक पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के चुनाव की पुष्टि के बाद नई सीडब्ल्यूसी का गठन नहीं हो जाता है।

पार्टी को प्रेरणा मिलेगी और मजबूत होगी : सोनिया
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी को प्रेरणा मिलेगी और पार्टी लगातार मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। सबसे अधिक संतोष इस बात का है कि आपने अपने-अपने विवेक से जिन्हें अध्यक्ष चुना है, वह एक अनुभवी नेता हैं, धरती से जुड़े हुए हैं, अपनी मेहनत व समर्पण से एक साधारण कार्यकर्ता से इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं। सच कहूं तो मैं राहत महसूस कर रही हूं।

आपने इतने वर्षों तक जो प्यार, सम्मान दिया है, यह मेरे लिए गौरव की बात है। मुझे इसका अहसास जीवन की आखिरी सांस तक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी थी। अपनी योग्यता और क्षमता के अनुसार जितना बन पड़ा, उतना किया। इस दायित्व से मुक्त हो जाऊंगी और यह भार मेरे सिर से उतर जाएगा और इसलिए राहत महसूस कर रही हूं। अब यह जिम्मेदारी खरगे के ऊपर आ गई है।

नई सीडब्ल्यूसी अगले साल मार्च-अप्रैल के बाद
कांग्रेस के संविधान के तहत संचालन समिति का गठन किया गया है जो अब कांग्रेस कार्यसमिति की जगह लेगी। यह समिति नई सीडब्ल्यूसी के गठन तक काम करती रहेगी। इसका गठन अगले साल मार्च-अप्रैल में होने वाले पार्टी के पूर्ण सत्र में खरगे के निर्वाचन की पुष्टि के बाद होगी। सीडब्ल्यूसी के सदस्यों का चुनाव भी कराया जाएगा।

पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सलमान खुर्शीद भी शामिल
नवगठित संचालन समिति में खरगे, सोनिया, प्रियंका, राहुल और मनमोहन सिंह के अलावा एके एंटनी, अंबिका सोनी, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, दिग्विजय सिंह, अभिषेक मनु सिंघवी, अजय माकन, हरीश रावत, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपल, मीरा कुमार, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद भी शामिल किया गया है। 

नई समिति से पांच-छह प्रभारियों की छुट्टी तय
नई समिति में सीडब्ल्यूसी के ज्यादातर सदस्यों को शामिल किया गया है।  सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों, महासचिवों और प्रभारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया ताकि नए अध्यक्ष अपनी पसंद से नई टीम चुन सकें। सूत्रों की मानें तो पांच से छह प्रभारियों की छुट्टी तय मानी जा रही है।

12 सदस्यों का होगा चुनाव
सीडब्ल्यूसी के कुल स्थायी सदस्यों में कांग्रेस अध्यक्ष समिति का भी प्रमुख होता है। दूसरा पदेन सदस्य संसदीय दल का नेता होता है। ऐसे में खरगे के साथ सोनिया गांधी का नाम भी तय है। शेष 23 में 12 पर चुनाव होना है,पार्टी संविधान के मुताबिक शेष 11 सदस्यों को नामित करने का अधिकार अध्यक्ष को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed