फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi met RJD Chief Lalu Prasad Yadav at AIIMS in Delhi

बीमार लालू यादव से मिलने AIIMS पहुंचे राहुल गांधी, राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज

Mon, 30 Apr 2018 02:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Apr 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi met RJD Chief Lalu Prasad Yadav at AIIMS in Delhi
Lalu-Rahul
चारा घोटाले में दोषी करार दिए गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुखिया लालू यादव इन दिनों बीमार हैं। लालू दिल्ली के ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट (एम्स) में भर्ती हैं जहां उनका दिल और किडनी से जुड़ी बीमारियों का इलाज चल रहा है। बीमार लालू यादव से मिलने सोमवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे। पिछले दिनों लालू यादव से उनके छोटे बेटे तेजस्वी मिलने पहुंचे थे और स्वास्थ्य में कोई सुधार होता न देख भावुक हो गए थे। 
विज्ञापन


जब दो राजनीतिज्ञ मिलते हैं तो बातें स्वास्थ्य के इतर राजनीति की ही होती है। राहुल और लालू की मुलाकात को भी कर्नाटक चुनाव और 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हुई मुलाकात से जोड़ कर देखा जा रहा है। राहुल और लालू की यह मुलाकात कई मामलों में अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब आधे घंटे तक बातचीत की। लालू और राहुल की इस मुलाकात को राष्ट्रीय जनता दल के ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पिछले 15 दिनों से एम्स में इलाज करा रहे लालू यादव दिल्ली में चल रहे इलाज से काफी संतुष्ट हैं। उन्होंने एम्स प्रशासन को लिखा है कि वह रांची के रिम्स में वापस इलाज के लिए नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने एम्स प्रशासन को लिखे पत्र में यह भी कहा है कि उन्हें जो भी बीमारियां है उसकी देखरेख जितनी अच्छी एम्स में हो सकती है उतनी रिम्स में नहीं। वहां उनकी बीमारी से जुड़ा न इलाज संभव है और न ही उतनी सुविधाएं ही मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल से पहले केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, बीजेपी नेता शत्रुध्न सिन्हा, सुब्रमण्यम स्वामी और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे  सहित कई नेता मिल चुके हैं। बता दें कि लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी 12 मई को होनी है, पूरा परिवार इन दिनों शादी की तैयारियों में जुटा है वहीं लालू यादव का एम्स में इलाज चल रहा है। 


बीते गुरुवार को लालू से मुलाकात करने आए तेजस्वी भावुक हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने  ट्वीट किया था - दिल्ली एम्स में कुछ देर के लिए अपने पिता से मिला, उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हूं। उनकी हालत में कुछ ज्यादा सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें लगातार देखभाल की जरूरत है, इस बात से खुश हूं कि उनका इलाज देश के बेहतरीन अस्पताल में चल रहा है।  
 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed