फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president poll, Jairam Ramesh bats for consensus

Congress : जयराम रमेश ने दी अध्यक्ष के चुनाव में ‘सर्वसम्मति‘ की दुहाई, बोले-कायम रहे गांधी परिवार की प्रमुखता

Wed, 14 Sep 2022 08:25 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 14 Sep 2022 08:25 AM IST
सार

जयराम रमेश ने कहा कि भले ही 17 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी और को पार्टी का प्रमुख चुन लिया जाए, लेकिन मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी एक ऐसी व्यक्ति बनी रहेंगी जिनकी ओर हर कोई देखता है।

विज्ञापन
Congress president poll, Jairam Ramesh bats for consensus
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के करीब आते ही इसे लेकर सरगर्मी व मंथन तेज हो गया है। इस बीच पार्टी महासचिव व वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बड़ी बात कही है। रमेश ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की बजाए ‘सर्वसम्मति‘ की दुहाई दी है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के संगठनात्मक मामलों को लेकर उभरने वाली किसी भी हालत में नेहरू-गांधी परिवार की प्रमुखता कायम रहनी चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस के संचार, प्रचार और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश का यह बयान अहम है, क्योंकि हाल ही में शशि थरूर समेत कुछ नेताओं द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी। कांग्रेस के कुछ सांसदों ने कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर संभावित प्रत्याशियों को मतदाता सूचियां मुहैया कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने कहा कि भले ही 17 अक्तूबर को अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी और को पार्टी का प्रमुख चुन लिया जाए, लेकिन मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी एक ऐसी व्यक्ति बनी रहेंगी जिनकी ओर हर कोई देखता है। रमेश ने यह भी कहा कि राहुल गांधी सबसे पुरानी पार्टी की ‘वैचारिक धुरी‘ (ideological compass) बने रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ‘बैक सीट ड्राइविंग‘ नहीं करेंगे
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में जयराम रमेश ने इस सुझाव को भी खारिज कर दिया कि वायनाड के सांसद राहुल गांधी किसी और के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की सूरत में ‘बैक सीट ड्राइविंग‘ यानी पर्दे के पीछे से पार्टी चलाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल बहुत ही मिलनसार और लोकतांत्रिक नेता हैं। 

बिना हाईकमान होगी अराजकता
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश ने कांग्रेस नेताओं की एक धड़े की इस दलील को खारिज किया कि हाईकमान संस्कृति खत्म होना चाहिए। रमेश ने इस पर कहा कि बिना ‘हाईकमान वाली पार्टी में अराजकता होगी। उन्होंने कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करने की पैरवी की और कहा कि  कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे के. कामराज के विचार का जिक्र किया। उनके अनुसार पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सभी से बात करें और एक उपयुक्त सर्वसम्मति विकल्प खोजें।

जयराम रमेश ने कहा, ‘कांग्रेस के इतिहास में आमतौर पर आम सहमति या सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चयन किया गया है, लेकिन  1938, 1950, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे। हालांकि मैं व्यापक सहमति से चुनाव के पक्ष में हूं। मुझे कामराज का दृष्टिकोण पसंद है। मैं इस मामले में कामराज स्कूल से ताल्लुक रखता हूं।‘

सहमति न हो तो चुनाव हों, थरूर पर कही यह बात
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा केरल के कोल्लम जिले के पास पहुंच गई है। रमेश उसमें शामिल हैं। लोकसभा सांसद शशि थरूर सहित पार्टी नेताओं के एक वर्ग के तर्क के बारे में पूछे जाने पर कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक मुकाबला कांग्रेस को पुनर्जीवित करेगा। रमेश ने कहा कि अगर आम सहमति संभव नहीं है तो चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कहा कि थरूर का चुनाव लड़ने के लिए स्वागत है। 


कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। एक से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर चुनाव होगा। नतीजों की घोषणा 19 अक्तूबर को होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed