फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Mallikarjun Kharge says minority government led by PM Modi to soon fall

Congress: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- 'अल्पमत' सरकार का नेतृत्व कर रहे, जल्द गिर जाएगी

Wed, 21 Aug 2024 01:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 21 Aug 2024 01:35 AM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर मुंबई में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस के दोनों सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी (सपा) अध्यक्ष शरद पवार ने भाग लिया।
 

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge says minority government led by PM Modi to soon fall
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती में शामिल कांग्रेस नेता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक 'अल्पमत' सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जो अपने सहयोगियों जेडीयू और तेदेपा के समर्थन के बिना काम नहीं कर सकती। इस दौरान खरगे ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की लंबी उम्र पर सवाल खड़ा किया और भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि यह सरकार आज या कल में गिर जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर मुंबई में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कांग्रेस के दोनों सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी (सपा) अध्यक्ष शरद पवार ने भाग लिया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया ने हाल के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देते हुए उसकी सीटों की संख्या को 240 तक सीमित कर दिया। इंडिया ब्लॉक में पार्टियों की संख्या बढ़ने से भाजपा की योजनाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने भाजपा की पहले की पूर्ण बहुमत सरकार का जिक्र करते हुए कहा, जो कानून पहले बिना परामर्श पारित किए जा रहे थे, अब गठबंधन मजबूत होने के कारण वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 जैसे प्रस्तावित कानूनों को आगे की जांच के लिए संयुक्त सांसदीय पैनल के पास भेजना पड़ा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र ने लोकसभा चुनाव में मोदी को दिया जोर का झटका: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, महाराष्ट्र ने लोकसभा चुनावों में मोदी को इतना जोर का झटका दिया कि भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से केवल 17 ही मिलीं, जबकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने 30 पर जीच हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




खरगे ने कहा, 'अब, वह (प्रधानमंत्री और उनकी सरकार का जिक्र करते हुए) अपने पैरों पर (खड़े) नहीं हैं। उनकी (मोदी की) सरकार के अब दो पैर हैं- एक है टीडीपी और दूसरा जेडीयू। यदि दोनों पैर चले गए तो मोदी चल-फिर नहीं सकते, काम नहीं कर सकते। यह अल्पमत सरकार है। ये लोग लंबे समय तक देश नहीं चला सकते। आज या कल वे ढह जाएंगे।'



केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का किया जिक्र
खरगे ने इस दौरान भाजपा विरोधी खेमे के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का भी जिक्र किया। कहा, 'तुम्हें परिणाम भुगतना होगा। किसी दिन आपकी स्थिति भी वैसी ही होगी जैसी आप विपक्षी दलों के साथ करते हैं। उन्हें (भाजपा को) अहंकार और घमंड छोड़ देना चाहिए।' खरगे ने घोषणा की कि संविधान बचाना अभी भी विपक्ष के लिए एक शीर्ष मुद्दा बना हुआ है। कहा कि संविधान को बचाने के लिए अकेले सांसद पर्याप्त नहीं हैं। उन्हें विधायकों के समर्थन की भी जरूरत है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की ओर इशारा करते हुए राज्य में विपक्षी एमवीए, जिसमें कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (सपा) शामिल हैं, को संदेश दिया कि महाराष्ट्र को दिल्ली से चलाने की अनुमति दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed