फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Mallikarjun Kharge made organizational reshuffle in party

कांग्रेस में संगठनात्म फेरबदल: 16 प्रदेशों में महासचिवों की नियुक्ति, भूपेश बघेल बनाये गए पंजाब के प्रभारी

Sat, 15 Feb 2025 12:23 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 15 Feb 2025 12:23 AM IST
सार

कांग्रेस ने भूपेश बघेल और सैयद नसीर हुसैन को क्रमश: पंजाब और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया है। कांग्रेस ने हरीश चौधरी, अजय कुमार लल्लू और के राजू को क्रमश: मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge made organizational reshuffle in party
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी में व्यापक संगठनात्मक फेरबदल किया है। छह महासचिवों और प्रभारियों को बदला गया है, जिनमें दिग्गज नेता दीपक बाबरिया और मोहन प्रकाश भी शामिल हैं तथा दो नए महासचिव और नौ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। वहीं, पूर्व महासचिव बीके हरिप्रसाद हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सांसद सैयद नरीस हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। कृष्णा अल्लावरु को बिहार, रजनी पटेल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ और हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बिहार में अगले साल चुनाव होना है। अजय कुमार लल्लू को ओडिशा, के राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना और गिरीश चोडानकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह सप्तगिरी शंकर उलका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है। दीपक बाबरिया, मोहन प्रकाश, भरतसिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, अजय कुमार और देवेंद्र यादव को महासचिव और प्रभारी पदों से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed