फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Party Learned from Madhya Pradesh Shock, announces state presidents in Delhi and Karnataka

मध्यप्रदेश में लगे झटके से सबक, कांग्रेस ने किया दिल्ली-कर्नाटक में प्रदेश अध्यक्षों का एलान

Wed, 11 Mar 2020 05:56 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 Mar 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Congress Party Learned from Madhya Pradesh Shock, announces state presidents in Delhi and Karnataka
कांग्रेस: सोनिया गांधी - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट और ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे से लगे झटके की वजह से कांग्रेस पार्टी अचानक से अलर्ट मोड में आ गई है। मंगलवार को जहां पूरा देश होली मना रहा था, वहीं मध्यप्रदेश में कई सियासी रंग देखने को मिल रहे थे। ऐसे में सबक लेते हुए कांग्रेस ने बुधवार सुबह ही दिल्ली और कर्नाटक में प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया।

विज्ञापन


खास बात यह है कि कांग्रेस ने जिन दो राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का एलान किया है उन दोनों में ही इस पद के खाली होने के पीछे बड़ा कारण चुनावों में मिली हार रही है। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद उसके प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही यह पद खाली था। जबकि कर्नाटक में बीते साल दिसंबर में उपचुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिनेश गुंडुराव ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


दिल्ली में अनिल चौधरी पर भरोसा
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उन्हें पार्टी का पुराना कार्यकर्ता और अपने समाज पर पकड़ रखने वाले मजबूत नेता के तौर पर देखा जाता है। वे कांग्रेस के पूर्व विधायक और पार्षद रहने के साथ-साथ संगठन में कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने अध्यक्ष के साथ पांच उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। इनमें अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा शामिल हैं। नई टीम में जय किशन अनुसूचित वर्ग का तो अली हसन अल्पसंख्यक वर्ग का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

वहीं पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा महिलाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी। शेष टीम का एलान जल्दी ही किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कई चेहरे दौड़ में बताए जा रहे थे, लेकिन अंततः अनिल चौधरी का नाम तय किया गया। 

पार्टी के एक नेता के मुताबिक अनिल चौधरी युवा और अनुभवी दोनों हैं। वे पार्टी कार्यकर्ताओं पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं। उनके नाम पर कोई विवाद नहीं है और इसलिए पार्टी ने उनका नाम आगे बढ़ाकर भविष्य की ओर देखने की तरफ संकेत दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी के सामने पिछले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव, दोनों चुनावों में शून्य पर सिमटकर रह गई कांग्रेस को एक बार फिर उसका पुराना गौरव वापस दिलाने की कड़ी चुनौती है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी लगातार तीन बार दिल्ली की सत्ता पर आसीन रही, लेकिन उसके बाद वापसी के लिए वह संघर्ष कर रही है।

कर्नाटक में फिर याद आए संकटमोचक डीके शिवकुमार

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कर्नाटक में प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया है। इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी ने डीके शिवकुमार पर भरोसा जताया है। संकटमोचक कहे जाने वाले शिवकुमार प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दिनेश गुंडुराव की जगह कमान संभालेंगे।

वहीं उनके साथ ईश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहोली और सलीम अहमद को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले डीके शिवकुमार 2009 में कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। सिर्फ यही नहीं वह सिद्धरमैया की सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रहे। जबकि एचडी कुमारस्वामी की सरकार में जल संसाधन मंत्री रहे।

फेवर के साथ फंड जुटाने में माहिर हैं डीके

डीके शिवकुमार ने एक बार ‘चाहे लाखों नारे लगाए जाएं, यह डीके किसी से डरने वाला नहीं है। मैं अकेला आया हूं और अकेला ही जाऊंगा...’ कुछ इस अंदाज में परिचय दिया था। वह संगठन में जितने कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं, उतने ही दिल्ली में बैठे शीर्ष नेतृत्व से भी जुड़े हुए हैं।

फंड और फेवर जुटाने के साथ ही उन्हें कांग्रेस की रैलियों को हिट कराने का जिम्मा सौंपा जाता रहा है। हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक 57 वर्षीय शिवकुमार चुनावी प्रबंधन के चाणक्य माने जाते हैं। 

पिछले साल नवंबर में कर्नाटक में हुए तीन लोकसभा और दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव में विपक्ष का गढ़ रही वेल्लारी लोकसभा और रामनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाकर उन्होंने पार्टी का हौसला मजबूत किया था।

अपने खिलाफ केस दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा था कि 2017 में राज्यसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के रिजॉर्ट में गुजरात कांग्रेस के विधायकों को ठहराने में अहम भूमिका निभाने के कारण आयकर ने मेरे यहां छापेमारी की है।

डीके कांग्रेस-जेडीएस सरकार में उथल-पुथल के दौरान भी काफी सक्रिय रहे और बागी विधायकों को मनाने मुंबई तक गए थे। यही वजह है कि उनके राजनीतिक कौशल का लोहा विपक्षी नेता भी मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed