फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress party, leaders receive notice from X over sharing video clips of Amit Shah's RS speech Hindi News

Action: अमित शाह के भाषण का वीडियो साझा करने पर सख्ती, एक्स ने कांग्रेस समेत कुछ नेताओं को भेजा नोटिस

Wed, 18 Dec 2024 09:50 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 18 Dec 2024 09:50 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा भाषण के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करने पर एक्स ने कांग्रेस समेत समेत कुछ नेताओं को नोटिस भेजा है। नोटिस को लेकर एक्स ने तर्क दिया है कि कांग्रेस नेताओं ने जो सामग्री शेयर की है वह भारत के कानून का उल्लंघन करती है

विज्ञापन
Congress party, leaders receive notice from X over sharing video clips of Amit Shah's RS speech Hindi News
एक्स ने कांग्रेस को भेजा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी और उसके कुछ नेताओं को बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुछ वीडियो क्लिप अपने हैंडल पर शेयर करने के लिए नोटिस मिला। सूत्रों की माने तो एक्स ने गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र से मिले नोटिस का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जो सामग्री शेयर की है वह भारत के कानून का उल्लंघन करती है और इसे हटाने के लिए कहा गया है। हालांकि एक्स या गृह मंत्रालय की ओर से इस नोटिस की पुष्टि नहीं की गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नोटिस का मामला तब सामने आया जब कुछ कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान के 75 साल पूरे होने पर हुई बहस के दौरान शाह के एक वीडियो क्लिप को शेयर किया, जिसमें उन्होंने बी आर अंबेडकर पर अपनी टिप्पणी की थी और विपक्ष पर हमला किया था। 
विज्ञापन


अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया पलटवार
अमित शाह के राज्यसभा भाषण को आधार बनाकर देशभर में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अधितकर विपक्षी दल विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी बात पर बुधवार को गृह मंत्री ने भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने कांग्रेस समेत अपने विरोधियों पर पलटवार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और अंबेडकर पर उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान पर चर्चा के बाद अंबेडकर विरोधी और आरक्षण विरोधी के रूप में अपनी छवि बनाने की कोशिश की और फिर दुर्भावनापूर्ण अभियान शुरू किया।




'बात तथ्य और सत्य के आधार पर होनी चाहिए'
उन्होंने शुरुआत में कहा, 'विगत सप्ताह में संसद में लोकसभा और राज्यसभा में संविधान को स्वीकार किए हुए 75 साल के मौके पर संविधान की रचना, संविधान निर्माताओं के योगदान और संविधान में प्रस्थापित किए गए आदर्शों पर एक गौरवमयी चर्चा का आयोजन हुआ। इस चर्चा में 75 साल की देश की गौरव यात्रा, विकास यात्रा और उपलब्धियों की भी चर्चा होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed