फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Parliamentary party meeting on strategy in the last week of Parliament session on 5th And to vacate chanakyapuri bungalow 

कांग्रेस: संसद सत्र के आखिरी हफ्ते में रणनीति पर संसदीय दल की बैठक पांच को, महंगाई पर सरकार को घेरा

Sun, 03 Apr 2022 10:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 03 Apr 2022 10:17 PM IST
सार

कांग्रेस इन दिनों संसद के साथ ही बाहर भी केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जबरदस्त विरोध कर रही है। हाल ही में पांच राज्यों में मिली चुनावी हार और हिमाचल प्रदेश व गुजरात में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संसदीय दल की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Congress: Parliamentary party meeting on strategy in the last week of Parliament session on 5th And to vacate chanakyapuri bungalow 
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी रविवार को नई दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान। - फोटो : Agency

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक पांच अप्रैल यानी मंगलवार को संसद में होगी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी इसकी अध्यक्षता करेंगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब चल रहे बजट सत्र के आखिरी हफ्ते में राज्यसभा के कामकाज के एजेंडे में दिल्ली नगर निगम संशोधन बिल और आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक समेत सात अहम बिल सूचीबद्ध हैं। इन सात विधेयकों में से छह को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी सत्र के आखिरी हफ्ते में अपनी रणनीति पर चर्चा करेगी। संसद का बजट सत्र 8 अप्रैल को खत्म हो रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस इन दिनों संसद के साथ ही बाहर भी केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोल, डीजल और गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर जबरदस्त विरोध कर रही है। हाल ही में पांच राज्यों में मिली चुनावी हार और हिमाचल प्रदेश व गुजरात में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए संसदीय दल की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस मौजूदा समय में पांच राज्यों में सत्ता में है। इनमें से केवल राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ही उसके मुख्यमंत्री हैं जबकि झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में वह सहयोगी दल के तौर पर सरकार में है। 
विज्ञापन


चाणक्यपुरी बंगला को जल्द खाली करेगी कांग्रेस, 3.08 करोड़ बकाया 
केंद्र की ओर से बेदखली की प्रक्रिया शुरू किए जाने के बाद कांग्रेस ने चाणक्यपुरी स्थित बंगले को एक पखवाड़े के भीतर खाली करने का फैसला किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। हाल ही में केंद्र सरकार के संज्ञान में लाया गया था कि सी-2/109 चाणक्यपुरी के बंगले को कांग्रेस पार्टी को आवंटित किया गया था, लेकिन इस पर कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद राजीव गौड़ा का दखल है। इस बंगले का मासिक किराया 5,07,911 है। जबकि इसके लिए अंतिम बार किराये का भुगतान अगस्त 2013 में किया गया था। आज की तारीख तक जुर्माना और अन्य शुल्कों के बाद बकाया राशि 3.08 करोड़ बैठती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी के सरकारी आवास और कांग्रेस कार्यालय का भी किराया बाकी  
फरवरी में दायर एक आरटीआई के जवाब में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने बताया था कि कांग्रेस की तीन संपत्तियों का किराया बाकी है। इनमें कांग्रेस कार्यालय, सोनिया गांधी का सरकारी आवास और चाणक्यपुरी बंगला है। मंत्रालयके दस्तावेज के मुताबिक चाणक्यपुरी बंगला कांग्रेस पार्टी को दिया गया था मगर यह संज्ञान में लाया गया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सचिव विंसेंट जॉर्ज इस बंगले में रहते हैं। 

मोदी सरकार का मंत्र, चुनाव में जीत लूट का लाइसेंस: कांग्रेस
कर्नाटक कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा, मोदी सरकार का मंत्र है- ‘चुनाव में जीत लूट का लाइसेंस’। पार्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बेतहाशा महंगाई ने देश के हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। पार्टी ने यह भी कहा कि मोदी सरकार डीएपी बैग की कीमतें बढ़ाकर अन्नदाताओं से आंदोलन का बदला ले रही है। 


चिदंबरम ने भी साधा निशाना
ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र पर हमला बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार ने ईंधन कर के रूप में 26.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है और लोगों को खुद से यह पूछना चाहिए कि ईंधन कर के रूप में इतनी बड़ी राशि का भुगतान करने के बदले में एक औसत परिवार को क्या मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed