फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress on report of firm boosting campaign of BJP says it was murder of democracy news in Hindi

सियासत: फेसबुक पर भाजपा के चुनाव अभियान को बूस्ट करने की रिपोर्ट पर बोली कांग्रेस, लोकतंत्र की हत्या हुई

Mon, 14 Mar 2022 10:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Mar 2022 10:34 PM IST
सार

कांग्रेस ने कहा है कि विपक्ष को झूठ से बदनाम करना ही एक मात्र तरीका है जिससे भाजपा अपनी अक्षमता छिपा सकती है और सत्ता में बरकरार रह सकती है।

विज्ञापन
Congress on report of firm boosting campaign of BJP says it was murder of democracy news in Hindi
कांग्रेस - फोटो : फाइल

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक रिलायंस से वित्तपोषित कंपनी ने फेसबुक पर भाजपा के कैंपेन को बूस्ट किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनावों के दौरान विभाजनकारी प्रॉक्सी विज्ञापनों के जरिए सत्ताधारी पार्टी का प्रचार करने के साथ 'लोकतंत्र की हत्या' की जा रही थी।

विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि रिलायंस को स्पष्ट करना चाहिए कि क्यों वह फेसबुक पर भाजपा के प्रोपेगंडा पेज के जरिए फेक न्यूज को बढ़ावा दे रही थी। उन्होंने कहा, रिलायंस की ओर से वित्तपोषित झूठ ने न केवल कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को निशाना बनाया बल्कि इनका उद्देश्य देश में सांप्रदायिक अशांति का माहौल तैयार करना भी था।
विज्ञापन


हाल ही में पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर) में हुए विधानसभा चुनावों में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि हमारे देश के लोकतांत्रिक ताने-बाने पर हमला करने के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जाना नया नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा के काम करने के तरीके में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे हमारे लोकतंत्र की नींव का खुलेआम विनाश करार दिया और रिपोर्ट को लेकर कहा कि यह नफरत और गलत सूचनाएं फैलाने के लिए सूचना के स्थान का दुरुपयोग करना है। सीताराम येचुरी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को इसका तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेना चाहिए।

अल जजीरा की रिपोर्ट पर मचा है बवाल
विपक्षी दल ये आरोप अल जजीरा की एक रिपोर्ट के आधार पर लगाए हैं। इसमें दावा किया गया है कि 2019 के आम चुनावों और नौ राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की पहुंच और लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए भारत के सबसे बड़े कारोबारी समूह (रिलायंस) ने नियमों में कमियों का लाभ उठाते हुए फर्जी विज्ञापनों और इन्हें प्रसारित करने पर लाखों रुपये की राशि खर्च की थी।


जिस फर्म पर सवाल उठे हैं वह मुकेश अंबानी की मालकियत वाली जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है। कांग्रेस ने फेसबुक पर हमला बोलते हुए कहा कि कैसे एक वैश्विक कंपनी अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नफरत और गलत जानकारियां फैलाने के लिए करने दे सकती है। इसने कहा कि आखिर फेसबुक किसलिए एक पार्टी के एजेंडा को प्राथमिकता दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed