फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress: Not opposed to EVMs but against electronic voting manipulation

Politics: 'ईवीएम का विरोध नहीं बल्कि...', जानें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग में हेराफेरी को लेकर क्या बोले जयराम रमेश

Sun, 17 Mar 2024 10:26 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 10:26 PM IST
सार

चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर अक्सर विपक्ष आक्रामक दिखाई देता है। इस बीच, कांग्रेस ने कहा कि हम ईवीएम के विरोध में नहीं बल्कि वोटिंग मशीनों में हेराफेरी के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन
Congress:  Not opposed to EVMs but against electronic voting manipulation
कांग्रेस नेता जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

विपक्षी गठबंधन द्वारा ईवीएम पर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच, कांग्रेस ने रविवार को कहा कि हम ईवीएम का विरोध नहीं करते हैं बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग में हेरफेर के खिलाफ हैं। कांग्रेस ने कहा कि मतदान प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वीवीपैट पर्चियों की 100 प्रतिशत गिनती की मागं की।  
विज्ञापन


'EVM का विरोध नहीं बल्कि वोटिंग की हेरफेर के खिलाफ'
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 19 दिसंबर 2023 को आयोजित इंडिया गठबंधन की बैठक के दौरान सभी दलों ने चर्चा की कि हम ईवीएम के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग हेरफेर के खिलाफ हैं। हम पेपर बैलेट पर वापस जाने के लिए नहीं कह रहे हैं, हम सिर्फ वीवीपैट की 100 प्रतिशत गिनती और मिलान का अनुरोध करते हैं। 
विज्ञापन


वोटिंग मशीनों में हेराफेरी की कुछ दलों को चिंता- जयराम 
उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों को लगता है कि वोटिंग मशीनों में हेरफेर किया जा सकता है। ईवीएम का उपयोग कर सकते हैं लेकिन वीवीपैट की भी गिनती की जाती है, ताकि मतदान की विश्वसनीयता बनी रहे। कुछ लोगों ने मतदान प्रणाली में विश्वास खो दिया है और इसे बहाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से मांगा वक्त लेकिन समय देने को तैयार नहीं- जयराम
जयराम रमेश ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हम चुनाव आयोग के सामने अपने दावों के समर्थन में अपने दस्तावेज पेश करेंगे और अपनी मांग उठाएंगे। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। चुनाव आयोग क्यों डर रहा है और वह इस संबंध में हमसे मिल भी नहीं रहा है। रमेश ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव आयोग से अपनी बात उठाने के लिए समय मांग रहे हैं कि 100 प्रतिशत वीवीपैट की गिनती की जाए, लेकिन चुनाव आयोग उन्हें समय नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed