फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress not appoint legislature party leader in gujarat assembly secretariat writes letter

गुजरातः हार से निराश कांग्रेस ने अभी तक नहीं चुना विधायक दल का नेता! विधानसभा सचिव ने भेजी चिट्ठी

Tue, 10 Jan 2023 06:50 PM IST
नितिन गौतम अहमदाबाद, अमर उजाला न्यूज डेस्क
अहमदाबाद, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 10 Jan 2023 06:50 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात की 15वीं विधानसभा के सदस्यों ने 19 दिसंबर को शपथ ली थी। यही वजह है कि सचिवालय ने पत्र में 19 जनवरी से पहले कांग्रेस को विधायक दल का नेता चुनने को कहा है।

विज्ञापन
congress not appoint legislature party leader in gujarat assembly secretariat writes letter
गुजरात विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात में विधानसभा चुनाव हुए एक महीने का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान नहीं किया है। जिसके चलते गुजरात विधानसभा सचिव ने गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को पत्र लिखकर विधायक दल के नेता की नियुक्ति करने को कहा है। पत्र सचिवालय ने 19 जनवरी से पहले कांग्रेस को विधायक दल का नेता चुनने को कहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि नियमों के मुताबिक नए चुने गए विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह के 30 दिनों के भीतर विपक्षी पार्टी को अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करना होता है। गुजरात की 15वीं विधानसभा के सदस्यों ने 19 दिसंबर को शपथ ली थी। यही वजह है कि सचिवालय ने पत्र में 19 जनवरी से पहले कांग्रेस को विधायक दल का नेता चुनने को कहा है। गुजरात विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने बताया कि विधायक दल के नेता के नाम का पार्टी हाईकमान द्वारा जल्द ऐलान कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


मनीष दोषी ने बताया कि हाईकमान ने पहले ही हमारे विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय ले ली है। गुजरात विधानसभा सचिव डीएम पटेल ने बताया कि यह सभी पार्टियों के लिए अनिवार्य है कि वह अपने विधायक दल का नेता चुनें ताकि अगर दल-बदल जैसी घटना होती है तो विधानसभा स्पीकर पार्टी के विधायक दल के नेता से बातचीत कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर 2022 में हुए थे, जिनमें भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत हासिल हुई। बीजेपी ने गुजरात की 182 सीटों में से 156 पर जीत दर्ज की। वहीं लंबे समय से राज्य की सत्ता में आने की बाट जोह रही कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटों से संतोष करना पड़ा। आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिलीं। वहीं तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गईं। समाजवादी पार्टी को भी गुजरात में एक सीट पर जीत हासिल हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed