कांग्रेस संग बैठक के बाद शरद पवार ने कहा, हमें सरकार बनाने की जल्दबाजी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद भी राजनीतिक उठापटक खत्म नहीं हुई है। कांग्रेस और एनसीपी दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा हालात पर चर्चा की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बातचीत की। बैठक के बाद हुई साझा प्रेस कांफ्रेंस में पवार ने कहा कि हमें सरकार बनाने की जल्दबाजी नहीं है। हम कांग्रेस के साथ बैठकर बात करेंगे और फिर फैसला लेंगे।
NCP Chief Sharad Pawar: We are in no hurry. We will hold discussions with Congress and then take a decision (to support Shiv Sena). #MaharashtraGovtFormation pic.twitter.com/MYYYgEpKv0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 12, 2019
इस दौरान कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि जिस तरह से राष्ट्रपति शासन लगाया गया, वह निंदनीय है। सरकार ने पिछले पांच साल में कई बार सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है। भाजपा, शिवसेना और एनसीपी को राज्यपाल ने बहुमत साबित करने का मौका दिया। कांग्रेस को बहुमत साबित करने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, हम इसकी निंदा करते है।
Ahmed Patel, Congress: The way President's rule was recommended, I condemn it. This government has violated the SC guidelines on President's rule on several occasions in in the last 5 years. #Mumbai #MaharashtraGovtFormation pic.twitter.com/P25f8QDI9D
— ANI (@ANI) November 12, 2019
वहीं, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा हालात पर चर्चा की। शिवसेना ने पहली बार कांग्रेस और एनसीपी के साथ आधिकारिक रूप से संपर्क किया है। इतने महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर सभी बिंदुओं पर स्पष्टता होनी चाहिए। आज इसी संदर्भ में बैठक हुई। इसी मुद्दे पर आगे की नीति तय की जाएगी।