कांग्रेस का राज्यपाल के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, कई नेताओं को लिया गया हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में जारी सियासी खींचतान के बीच स्पीकर सीपी जोशी ने राजस्थान हाईकोर्ट के जिस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, उस याचिका को सोमवार को वापस ले लिया गया है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्यपाल कलराज मिश्र के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जल्द ही प्रदर्शनों पर पानी फेरते हुए चौधरी को कार्यकर्ताओं समेत हिरासत में ले लिया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजभवन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा, एआईसीसी छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव पीएल पूनिया सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें: क्या है दल-बदल कानून और उससे जुड़े विवाद, क्यों पड़ी इसकी जरूरत, जानिए सबकुछ
देश के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राज्य कांग्रेस प्रमुख केएस अलागिरी शामिल ने अपने राष्ट्रव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ' अभियान के तहत चेन्नई में राज्यपाल के कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।
गुजरात के अहमदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही राजभवन घेरने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात पुलिस की ओर से कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के स्पीकर सीपी जोशी को याचिका वापस लेने की मंजूरी दे दी है। स्पीकर के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हाईकोर्ट विस्तृत फैसला दे चुका है, इसलिए याचिका वापस ली जा रही है, लेकिन फैसले को चुनौती दी जा सकती है।
दूसरी तरफ, राज्यपाल ने सरकार से विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर दिए गहलोत सरकार के प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण मांगा है। राजस्थान हाईकोर्ट में भाजपा के विधायक की याचिका पर सुनवाई होनी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.