{"_id":"6341652f741f2b3c944e8f0f","slug":"congress-national-presidential-candidate-shashi-tharoor-rejected-the-talk-of-withdrawing-from-the-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: शशि थरूर ने चुनाव से हटने की बात को किया खारिज, कीर्ति बोले-कांग्रेस को सुधारवादी सोच की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress: शशि थरूर ने चुनाव से हटने की बात को किया खारिज, कीर्ति बोले-कांग्रेस को सुधारवादी सोच की जरूरत
Sat, 08 Oct 2022 11:32 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:32 PM IST
सार
शशि थरूर का जोरदार समर्थन करते हुए पार्टी सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि पूर्व राजनयिक की व्यावहारिक आधुनिकता और पार्टी से परे है और उनकी अपील भाजपा की ‘विभाजनकारी राजनीति’ के खिलाफ लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : facebook.com/ShashiTharoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे शशि थरूर ने शनिवार को चुनाव से हटने की बात को खारिज कर दिया है। तिरुवनंतपुरम से सांसद और उम्मीदवार शशि थरुर ने कहा कि दिल्ली में सूत्रों के हवाले से अफवाहें चल रही हैं कि मैं आज (चुनावों से) हट रहा हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं, मैं एक चुनौती से पीछे नहीं हटता। थरुर ने ट्विट कर यह जानकारी दी है।
शशि थरुर ने कहा कि, यह एक संघर्ष है, यह पार्टी के भीतर एक दोस्ताना मुकाबला है, लेकिन यह अंत तक की लड़ाई है। शुक्रवार आठ अक्तूबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। कांग्रेस की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक थी। मतदान 17 अक्टूबर को होगा और मतों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। चुनाव में 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि मतदान करेंगे।
थरूर की अपील पार्टी से परे, कांग्रेस को तत्काल सुधारवादी सोच की जरूरत: कार्ति चिदंबरम
शशि थरूर का जोरदार समर्थन करते हुए पार्टी सांसद कार्ति चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि पूर्व राजनयिक की व्यावहारिक आधुनिकता और पार्टी से परे है और उनकी अपील भाजपा की ‘विभाजनकारी राजनीति’ के खिलाफ लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। तमिलनाडु के शिवगंगा से सांसद कीर्ति चिदंबरम ने कहा कि, मैं कांग्रेस अध्यक्ष के लिए शशि थरूर का समर्थन करता हूं। उनका व्यावहारिक आधुनिकतावाद और पार्टी से परे उनकी अपील भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी में सुधारवादी सोच की तत्काल आवश्यकता है।
विज्ञापन
बदलाव नहीं होगा तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे?
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि पिछले कुछ सालों से कार्यकर्ताओं से मैंने सुना कि हमारी पार्टी में बदलाव नहीं होगा तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे? इसलिए मैं आगे आया। 2014 और 2019 में हमारी पार्टी को केवल 19% वोट मिलें। अगर हम इस वोट को नहीं बढ़ाएंगे तो 2024 में अधिक वोट कैसे आएंगे। मैं मानता हूं कि कांग्रेस हाईकमान ने जो तय किया कि हम चुनाव करवाकर ही पार्टी के भविष्य को तय करेंगे, यह बहुत अच्छा निर्णय है।