फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Shashi Tharoor commemorates his late wife Sunanda Pushkar on her death anniversary

Shashi Tharoor: सुनंदा पुष्कर की पुण्यतिथि पर शशि थरूर ने शेयर किया भावुक पोस्ट, यूजर ने कहा- नाटक बंद करो

Wed, 17 Jan 2024 12:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 Jan 2024 12:37 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी तस्वीरें शेयर की। 

विज्ञापन
Congress MP Shashi Tharoor commemorates his late wife Sunanda Pushkar on her death anniversary
शशि थरूर - फोटो : X/Shashi Tharoor

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर को उनकी पुन्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पत्नी की तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने एक्स पर सुनंदा पुष्कर की तस्वीरें शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, 'दस साल। एक खुबसूरत आत्मा हमेशा जिदा रहेगी। ओम शांति। बता दें कि 22 अगस्त 2010 को थरुर और सुनंदा का विवाह हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुनंदा पुष्कर की मौत 17 जनवरी 2014 में हुई थी। होटल लीला पैलेस के सुईट में उनका शव संदिग्ध हालत में पाया गया था। शुरुआत में उनकी मौत को आत्महत्या माना गया था, लेकिन बाद में दिल्ली पुलिस ने दावा किया था कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
शशि थरूर के इस पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'ये नाटक बंद करो, आपको मालूम है आपने क्या किया है।' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'लेकिन उनकी मौत का रहस्य अभी भी आपके और आपकी संपत्ति के आस-पास ही घूम रहा है। इसपर आप क्या कहना चाहेंगे एक अन्य यूजर ने कहा, 'सच क्या था, कभी बाहर नहीं आएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed