फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP says Israeli PM Netanyahu should be 'shot and killed without trial' for 'war crimes' in Gaza

Kerala: 'अब समय आ गया...नेतन्याहू को बिना किसी ट्रायल के गोली मार दी जाए', कांग्रेस नेता का चौंकाने वाला बयान

Sat, 18 Nov 2023 03:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम (केरल) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Nov 2023 03:50 PM IST
सार

Kerala: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच फलस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कासरगोड में एक रैली आयोजित की गई थी। इसको संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने इस्राइली प्रधानमंत्री के खिलाफ 'न्यूरेनबर्ग मॉडल' की खुलकर वकालत की। 

विज्ञापन
Congress MP says Israeli PM Netanyahu should be 'shot and killed without trial' for 'war crimes' in Gaza
कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले महीने हमास के रॉकेट हमलों के बाद से इस्राइल की ओर से गाजा में जमीनी अभियान जारी है। इस बीच, कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने शनिवार को चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बिना किसी ट्रायल के गोली मार देनी चाहिए। 

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच फलस्तीन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कासरगोड में एक रैली आयोजित की गई थी। इसको संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने इस्राइली प्रधानमंत्री के खिलाफ 'न्यूरेनबर्ग मॉडल' की खुलकर वकालत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'आप पूछ सकते हैं कि जिनेवा कन्वेंशन के तहत सभी समझौतों को तोड़ने वालों के साथ क्या किया जाना चाहिए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद युद्ध अपराधों के दोषी लोगों (नाजियों) को न्याय के दायरे में लाने के लिए न्यूरेनबर्ग ट्रायल नाम की कोई चीज हुई। न्यूरेनबर्ग मॉडल में युद्ध अपराधों को आरोपियों को बिना ट्रायल के गोली मार देते थे। अब समय आ गया है कि न्यूरेनबर्ग मॉडल को यहां (इस्राइली प्रधानमंत्री के खिलाफ) लागू किया जाए। आज बेंजामिन नेतन्याहू दुनिया के सामने युद्ध अपराधी के रूप में खड़े हैं। अब समय आ गया है कि नेतन्याहू को बिना किसी ट्रायल के गोली मार दी जाए और उनकी हत्या कर दी जाए क्योंकि उनकी सेना फलस्तीनियों पर अत्याचार कर रही है।'

विज्ञापन

रैली का आयोजन शुक्रवार को कासरोड यूनाइटेड मुस्लिम जमात की ओर से किया गया था। अभिनेता से नेता बने उन्नीथन कासरगोड से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले आतंकी समूह हमास के पूर्व प्रमुख खालेद मशाल ने केरल में इसी तरह के एकजुटता कार्यक्रम को संबोधित किया था।

इससे पहले, शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पार्टी का एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें गाजा में इस्राइली अभियानों की निंदा की गई और केंद्र से जल्द से जल्द युद्धविराम के लिए दखल देने की मांग की गई। सीएनएन ने अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के अभियोजक करीम खान के हवाले से बताया कि इस बीच एक महत्वपूर्ण कदम में दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, बोलीविया, कोमोरोस और जिबूती ने संयुक्त रूप से आईसीसी को एक रेफरल प्रस्तुत किया, जिसमें फलस्तीनी क्षेत्रों में संभावित अपराधों की जांच का आग्रह किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed