{"_id":"5a7b13124f1c1b87268b8aca","slug":"congress-mp-renuka-chaudhary-speaks-on-pm-narendra-modi-s-comment-on-her-laughter-in-rajya-sabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेणुका की हंसी पर कसा मोदी ने तंज, तो महिला नेता ने किया ऐसे पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेणुका की हंसी पर कसा मोदी ने तंज, तो महिला नेता ने किया ऐसे पलटवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेणुका चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में रेणुका चौधरी के हंसने के बाद पीएम मोदी की टिप्पणी पर अब कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मुझ पर व्यक्तिगत रूप से टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यह एक महिला का अपमान हैं।
रेणुका चौधरी ने कहा कि मैं उनसे ऐसी उम्मीद नहीं करती हूं। उनका जवाब देने के लिए मैं इतना नीचे भी नहीं जा सकती हूं। उन्होंने कहा कि मेरे पास सबूत है जहां देश के प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आधार कार्ड को लेकर नाच रही है। जबकि वो आज बता रहे हैं कि इसका बीज लालकृष्ण आडवाणी ने बोया था। इसलिए मुझे हंसी आ गई। उन्होंने कहा कि इतना लंबा चौड़ा बोल रहा है वो भी देश का प्रधानमंत्री।

पीएम मोदी
PM made a personal remark, what else do you expect from him? I can't fall to that level to reply to him. This is actually called denigrating the status of a woman: Renuka Chowdhury,Congress pic.twitter.com/5DIEYAOfdf
— ANI (@ANI) February 7, 2018
बता दें कि पीएम मोदी ने एक वाकये को याद करते हुए कहा कि 1998 में तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने आधार कार्ड का प्रस्ताव रखा था इस पर कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ठहाके मारने लगीं। इस पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी पहली बार सुनी है। इसके बाद पूरा सदन जोर-जोर से हंसने लगा।