फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Rahul Gandhi meets bikers during the partys Bharat Jodo Nyay Yatra in Nagaland updates

Bharat Jodo Nyay Yatra Updates: राहुल गांधी आज नगालैंड के मोकोकचुंग से की यात्रा शुरू, बाइकर्स के समूह से मिले

Wed, 17 Jan 2024 12:18 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 17 Jan 2024 12:18 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई है। नागालैंड के मोकोकचुंद में राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले बाइकर्स से मिले।

विज्ञापन
Congress MP Rahul Gandhi meets bikers during the partys Bharat Jodo Nyay Yatra in Nagaland updates
भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज नगालैंड के मोकोकचुंग से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की। अपनी यात्रा के दौरान वे बाइकर्स से भी मिले और उनसे कुछ देर बातचीत भी की। मीडिया से बात करते हुए एक बाइकर ने बताया कि उनके और राहुल गांधी के बीच बाइक के अलावा अन्य किसी भी मुद्दे पर बात नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बाइकर ने कहा, 'हमारे बीच सिर्फ मोटरसाइकिल को लेकर बातचीत हुई। साथ ही उनके लद्दाख दौरे को लेकर भी बात हुई। हमने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कोई बात नहीं की। मैं पहली बार राहुल गांधी से मिला हूं।'
विज्ञापन
 

पीएम मोदी पर साधा निशाना
मोकोकचुंग से यात्रा शुरू करते हुए कांग्रेस सांसद ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने इस दौरान मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, 'मणिपुर में जो भी हुआ, हमारे प्रधानमंत्री वहां नहीं गए। एक भारतीय होने के नाते मुझे शर्मिंदगी हुई कि प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए।'

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर पर निशाना साधा है। जयराम रमेश ने कहा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोलने वाले राजीव चंद्रशेखर कौन होते हैं? नीति आयोग की रिपोर्ट गलत है। नीति आयोग कोई स्वतंत्र संस्थान नहीं है। यह पीएम मोदी की चीयरलीडर है। कोई भी नीति आयोग की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं करेगा।'


राजीव चंद्रशेखर ने क्या कहा?
बता दें कि मंगलवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर राजीव चंद्रशेखर नोएडा पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा में राहुल गांधी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दिए गए बयान का पलटवार किया था। उन्होंने कहा कि कौन न्याय कर रहा है और कौन अन्याय कर रहा है, पूरा देश जानता है, लेकिन अगर कांग्रेस अपनी यात्रा को 'न्याय यात्रा' कहना चाहती है तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस शामिल होगी या नहीं, यह आस्था का विषय है और हम सभी उसमें शामिल होंगे।

ओडिशा के पूर्व सीएम गिरिधर गमांग पत्नी, बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग पार्टी छोड़ने के लगभग नौ साल बाद बुधवार को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कोरापुट से नौ बार के पूर्व सांसद 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने जनवरी 2023 में बीआरएस ज्वाइन कर ली थी। अब उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र पार्टी है जो सैद्धांतिक राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के विचारों और विचारधारा को कभी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed