फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Bharat Jodo Yatra Resumes Today from Telangana's Dharampur Rahul Gandhi News In Hindi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का सरकार पर तंज- भारत के पास दुनिया के सबसे अमीर लोग, पर बेरोजगार काफी ज्यादा

Sat, 29 Oct 2022 08:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह छह बजे तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। 
 

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra Resumes Today from Telangana's Dharampur Rahul Gandhi News In Hindi
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकारों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास एक दुर्लभ उपलब्धि है। हमारे पास दुनिया के सबसे अमीर लोग हैं। लेकिन हमारे पास बेरोजगारों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन


तेलंगाना के महबूबनगर में रैली को संबोधित करने के दौरान राहुल ने कहा कि अगर कांग्रेस तेलंगाना में सरकार में आती है तो हैंडलूम उत्पादों पर बुनकरों ने जो भी जीएसटी चुकाया है, वह उन्हें लौटा दिया जाएगा। इसके आगे राहुल ने केंद्र और तेलंगाना सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भारत में आज 35 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगार हैं। साथ ही भारत के पास दुनिया के सबसे बड़े अमीर भी हैं। आज अमीर लोग जो चाहते हैं, वह होता है। यहां मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और केंद्र में पीएम मोदी उनका समर्थन करते हैं। यह सिर्फ राजनीतिक दल नहीं हैं, बल्कि व्यापारी हैं। 
विज्ञापन


आदिवासियों के साथ नृत्य में शामिल हुए राहुल गांधी
इससे पहले शनिवार को सभी को चौंका दिया। अपनी पद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने तेलंगाना के भद्राचलम में आदिवासी समाज के साथ डांस किया। उन्होंने इसका वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें वह आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,  "हमारे आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। आगे कहा, आदिवासी महिलाओं के साथ कोम्मू कोया लोकनृत्य का आनंद लिया। उनकी कला, उनके मूल्यों को व्यक्त करती है, जिनको हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।" इस दौरान राहुल गांधी आदिवासी टोपी पहने नजर आ रहे हैं। 


धर्मपुर से शुरू हुई थी यात्रा 
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया। 


आज के कार्यक्रम के मुताबिक, पद यात्रा शाम सात बजे के करीब जडचर्ला जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यहां के गोलापल्ली स्थित में रात्रि विश्राम होगा। 


तेलंगाना में यात्रा का चौथा दिन 
तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। आज राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान शाम को राहुल गांधी एक बैठक को भी संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज की यात्रा में अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हुए। 



बता दें, शुक्रवार को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा ने 23.3 किलोमीटर की दूरी तय की थी। कार्यक्रम के मुताबिक, यह यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले तेलंगाना में 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस दौरान यह 19 विधानसभाओं और सात संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed