फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress MP Hibi Eden writes to Om Birla over Phangnon Konyak allegation of misbehaviour against Rahul Gandhi

Parliament Row: फांगनोन कोन्याक के आरोपों पर हिबी ईडन ने लिखा ओम बिरला को पत्र; सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 19 Dec 2024 05:26 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 19 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

केसी वेणुगोपाल, के सुरेश और मनिकम टैगोर सहित कांग्रेस सांसदों ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के सांसदों को प्रवेश करने से रोका गया। सत्ता पक्ष के तीन सांसदों ने   राहुल गांधी से शारीरिक रूप से बदसलूकी की। 
 

विज्ञापन
Congress MP Hibi Eden writes to Om Birla over Phangnon Konyak allegation of misbehaviour against Rahul Gandhi
हिबी ईडन और फांगनोन कोन्याक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने राहुल गांधी के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोप पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि सांसद फांगनोन कोन्याक द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। उन्होंने बिना किसी तथ्य के राहुल गांधी पर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे गए अपने पत्र में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने सांसद फांगनोन कोन्याक पर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि फांगनोन कोन्याक के ये आरोप विपक्ष के नेता की ईमानदारी को कम करने का एक दुर्भावनापूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन

 

केसी वेणुगोपाल, के सुरेश और मनिकम टैगोर  ने भी लिखा पत्र
वहीं, केसी वेणुगोपाल, के सुरेश और मनिकम टैगोर सहित कांग्रेस सांसदों ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन के सांसदों को प्रवेश करने से रोका गया। सत्ता पक्ष के तीन सांसदों ने   राहुल गांधी से शारीरिक रूप से बदसलूकी की। 

उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के नेता को दिए गए विशेषाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है। सत्ता पक्ष के सांसदों का आचरण न केवल राहुल गांधी की व्यक्तिगत गरिमा पर एक ज़बरदस्त हमला था, बल्कि लोकतांत्रिक भावना के भी विपरीत था। 
लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में कांग्रेस सांसदों ने दावा किया कि वे शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और संसद में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च कर रहे थे। जैसे ही हमने मकर द्वार के माध्यम से संसद में प्रवेश करने का प्रयास किया, प्रदर्शनकारी सांसदों को प्रवेश करने से रोका गया। 

नगालैंड की भाजपा सांसद फान्गनॉन कोन्याक ने क्या लगाए थे आरोप
बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर हुई धक्का-मुक्की को लेकर नगालैंड की भाजपा सदस्य फान्गनॉन कोन्याक् ने आरोप लगाया कि वह जब संसद के मकर द्वार के पास अन्य सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रही थीं तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी उनके काफी समीप आ गए और उन पर चिल्लाने लगे।

उन्होंने सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा कि राहुल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मेरे मान-सम्मान को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के नेता करीब आए और मुझे यह पसंद नहीं आया और उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। आज जो कुछ भी हुआ, वह बहुत दुखद है, ऐसा नहीं होना चाहिए। मैंने सभापति से भी शिकायत की है।

विज्ञापन

क्या है मामला?
दरअसल, बाबासाहेब आंबेडकर के अपमान से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कथित तौर पर हुई धक्का-मुक्की में भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए। दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि ओडिशा के प्रताप सारंगी (69) और उत्तर प्रदेश के मुकेश राजपूत को सिर में चोट लगने के कारण संसद से अस्पताल लाया गया। सारंगी का बहुत खून बह रहा था। उनके माथे पर गहरा घाव था। टांके लगाने पड़े। जब उन्हें लाया गया तो उनका रक्तचाप काफी बढ़ा हुआ था।

दोनों सांसद आईसीयू में
डॉ. शुक्ला ने बताया कि राजपूत के सिर में भी चोट लगी, जिसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गए। हालांकि, जब सांसद को अस्पताल लाया गया तो वह होश में थे। उनका रक्तचाप स्तर भी बढ़ गया था आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि दोनों सांसदों को दवाएं दी गई हैं, जबकि सिर के सीटी स्कैन और हृदय परीक्षण जैसी जांच जारी हैं। वे दोनों आईसीयू में हैं।

महिला भाजपा सांसदों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप
इससे पहले राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने संसद परिसर में भाजपा सांसदों के साथ राहुल गांधी के आचरण की निंदा की। केंद्रीय मंत्री नड्डा और किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर संसद के प्रवेश द्वार पर महिला भाजपा सांसदों के खिलाफ बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। भाजपा ने उनसे माफी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed