{"_id":"641b3dd8936852b91b0fe413","slug":"congress-mp-gives-notice-against-rajnath-singh-for-remarks-against-rahul-gandhi-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cogress: कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, राहुल गांधी से जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cogress: कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव, राहुल गांधी से जुड़ा है मामला
Wed, 22 Mar 2023 11:11 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:11 PM IST
सार
लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 13 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसदीय परंपराओं को दरकिनार कर बिना पूर्व सूचना के उनके नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमान सूचक वक्तव्य दिया।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह(फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने 13 फरवरी को संसद पटल पर राजनाथ सिंह के भाषण में उनके नेता और पार्टी सांसद राहुल गांधी केखिलाफ की गई टिप्पणी को असंसदीय और अपमानजनक बताया।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि 13 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसदीय परंपराओं को दरकिनार कर बिना पूर्व सूचना के उनके नेता राहुल गांधी के खिलाफ अपमान सूचक वक्तव्य दिया। अन्य सदस्यों ने भी उनके बयान को दोहराया, जबकि सिंह ने न तो सदन में दिए व्यक्तव्य का कोई आधार बताया और न ही कोई दस्तावेज उपलब्ध कराया जो उनके बयान का समर्थन करता हो।
विज्ञापन
टैगोर ने नोटिस में कहा कि संसद में राहुल गांधी को उनका पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया है। आरोपों पर वह अब तक अपनी सफाई नहीं दे पाए हैं। किसी संसद सदस्य का इस तरह अपमान संसदीय परंपराओं के अनुकूल नहीं है। टैगोर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन