{"_id":"62f6f7207076560afc0077ec","slug":"congress-mla-priyank-kharge-said-women-have-to-sleep-with-someone-to-get-govt-job-in-bjp-ruled-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka : कांग्रेस प्रवक्ता का घोर आपत्तिजनक बयान- सरकारी नौकरी के लिए महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka : कांग्रेस प्रवक्ता का घोर आपत्तिजनक बयान- सरकारी नौकरी के लिए महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है
Sat, 13 Aug 2022 06:28 AM IST
योगेश साहू
एएनआई, कलबुर्गी (कर्नाटक)।
एएनआई, कलबुर्गी (कर्नाटक)।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:28 AM IST
सार
कांग्रेस विधायक खड़गे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर भर्ती परीक्षा में अनियमितता होने पर गरीब और प्रतिभाशाली छात्र कहां जाएं? अपराधियों और बिचौलियों को पता है कि कोई घोटाला सामने आने पर भी उनका कुछ नहीं होगा। सरकार लगभग तीन लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक प्रियांक खड़गे
- फोटो : ANI
विस्तार
देश में एक बार फिर महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान सामने आया है। इस बार कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और विधायक प्रियांक खड़गे ने यह बयान दिया है। विधायक प्रियांक खड़गे ने अपने बयान में भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राज्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए पुरुषों को रिश्वत देनी पड़ती है और युवा महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक खड़गे बेरोजगारी को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने यह घोर आपत्तिजनक बयान दे डाला। खड़गे ने इसके साथ ही भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच या विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की और सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की।
विज्ञापन
नौकरी के लिए महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ेगा
विभिन्न पदों पर भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को लेकर खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार पदों को बेचना चाहती है। अगर युवा महिलाएं सरकारी नौकरी चाहती हैं, तो उन्हें किसी के साथ सोना पड़ेगा। पुरुषों को सरकारी नौकरियों के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। आगे उन्होंने कहा कि एक मंत्री ने युवती को नौकरी के लिए अपने साथ सोने के लिए कहा था। घोटाला सामने आने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और मेरे पास प्रमाण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीटीसीएल) ने असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और सिविल इंजीनियर सहित कुल 1,492 पदों पर भर्ती की है। साथ ही उन्होंने पैसे लेकर पद भरने की बात कही।
सहायक अभियंता के पद के लिए 50 लाख रुपये का सौदा
खड़गे ने कहा कि ब्लूटूथ का उपयोग कर परीक्षा लिखने वाले एक उम्मीदवार को गोकक में गिरफ्तार किया गया था। मेरे पास जानकारी के अनुसार, यह संभव है कि कुल 600 पदों के लिए सौदा किया गया हो। आशंका है कि उन्हें सहायक अभियंता के पद के लिए 50 लाख रुपये और कनिष्ठ अभियंता के पद के लिए 30 लाख रुपये मिले हैं। संभावना है कि इसी में 300 करोड़ रुपये का गबन किया गया है।
तीन लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़
कांग्रेस विधायक खड़गे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हर भर्ती परीक्षा में अनियमितता होने पर गरीब और प्रतिभाशाली छात्र कहां जाएं? अपराधियों और बिचौलियों को पता है कि कोई घोटाला सामने आने पर भी उनका कुछ नहीं होगा। सरकार लगभग तीन लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिन्होंने केपीटीसीएल के पदों के लिए आवेदन किया है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार उन लोगों से काफी परेशान हैं जिन्होंने 40 फीसदी कमीशन के लिए कार्यप्रणाली से खिलवाड़ किया है। सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि भाजपा देशभक्ति का इस्तेमाल कारोबार के लिए कर रही है।