फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Congress MLA irfan ansari calls BJP members and supporters biggest infiltrators

Politics: तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप, भाजपा नेताओं-समर्थकों को बताया घुसपैठिया

Fri, 08 Dec 2023 09:00 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Dec 2023 09:00 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर इरफान अंसारी ने दावा किया कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह झारखंड नहीं है। यहां परिणाम अलग होगा।

विज्ञापन
Congress MLA irfan ansari calls BJP members and supporters biggest infiltrators
Irfan Ansari - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा समर्थकों पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने भाजपा सदस्यों और कार्यकर्ताओं को घुसपैठिया कहते हुए बड़ा विवाद खड़ा दिया है। रांची में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा झारखंड की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक ने कहा, 'बांग्लादेशी नहीं बल्कि भाजपा के लोग सबसे बड़े घुसपैठिए हैं। हम यहां प्रवासियों को घर उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रहे हैं, लेकिन भाजपा झारखंड को बदनाम करने में लगी हुई है।'
विज्ञापन


झारखंड का परिणाम अलग होगा: अंसारी
लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा चुनाव में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर इरफान अंसारी ने दावा किया कि झारखंड बिलकुल ही अलग है। उन्होंने कहा, 'छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तरह झारखंड नहीं है। यहां परिणाम अलग होगा।' छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हार के बाद कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले ही बड़ा झटका लग चुका है। राजस्थान में भाजपा 115 सीटों के साथ जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस को 69 सीटों पर ही जीत मिली है। छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस केवल तेलंगाना में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed