फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   congress mayor in Chhattisgarh seen at mass conversion rally bjp cries foul

Chhattisgarh: कांग्रेस मेयर पर लगा हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप, गुजरात-हिमाचल में नुकसान की आशंका

Wed, 09 Nov 2022 04:31 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 09 Nov 2022 04:31 PM IST
सार

Chhattisgarh: भाजपा ने आरोप लगाया है कि हेमा देशमुख ने हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाली शपथ ली है। इस दौरान धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हिंदू देवी-देवताओं की पूजा न करने की शपथ दिलाई गई...

विज्ञापन
congress mayor in Chhattisgarh seen at mass conversion rally bjp cries foul
राजनंदगांव में आयोजित कार्यक्रम में हेमा देशमुख ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। - फोटो : Agency

विस्तार

राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये कांग्रेस की जड़ें दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कुछ पार्टी नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं, जिससे पार्टी की छवि पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव की कांग्रेस मेयर हेमा देशमुख ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है। देशमुख पर सात नवंबर को आयोजित बौद्ध समुदाय के एक धर्म परिवर्तन के कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक शपथ लेने के आरोप है। भाजपा ने देशमुख पर तत्काल कार्रवाई किए जाने और पार्टी से निकाले जाने की मांग की है।

विज्ञापन

इसके पहले कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जारकिहोली ने हिंदू शब्द को अपमानजनक बताकर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। इसके अलावा पूर्व आम आदमी पार्टी के नेता राजेंद्र पाल गौतम पर दिल्ली में पांच अक्तूबर को आयोजित धर्म परिवर्तन के एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं लक्ष्मी, गणेश, शंकर और विष्णु को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप लगे थे। गुजरात विधानसभा चुनाव के सियासी माहौल में राजनीतिक नुकसान को भांपते हुए अरविंद केजरीवाल ने अपने इस कैबिनेट मंत्री से इस्तीफ़ा ले लिया था।

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि हेमा देशमुख ने हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाली शपथ ली है। इस दौरान धर्म परिवर्तन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हिंदू देवी-देवताओं की पूजा न करने की शपथ दिलाई गई। सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो के आधार पर ये आरोप लगाए जा रहे हैं कि हेमा देशमुख ने भी इस शपथ कार्यक्रम में भाग लिया और हिंदू विरोधी बयान दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, हेमा देशमुख ने मीडिया को दिए ब्यान में इस आरोप को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा है कि यह बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों का एक कार्यक्रम था, जिसमें उनके साथ-साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने भी हिस्सा लिया था। एक अतिथि के रूप में उन्होंने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्होंने स्वयं कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही थी। इस कार्यक्रम में बौद्ध धर्म से जुड़े लोगों द्वारा वही प्रतिज्ञाएं दुहराई गईं, जिसे बाबा साहब आंबेडकर ने बौद्ध धर्म ग्रहण करते हुए कही थीं। इस आपत्तिजनक शपथ के पहले रमन सिंह कार्यक्रम से जा चुके थे।

भाजपा ने लगाए आरोप 

छत्तीसगढ़ भाजपा नेता नलिनीश ठोकने ने अमर उजाला से कहा कि कांग्रेस यह काम अनजाने में नहीं करती है। कांग्रेस नेता बहुत सोच समझकर इस तरह के हिंदू विरोधी ब्यान देते हैं। राहुल गांधी चुनाव आने पर हिंदू बनने की कोशिश करते हैं और चुनाव के बाद हिंदू और हिंदुत्व को लेकर आपत्तिजनक ब्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हेमा देशमुख ने ठीक उसी तरह हिंदू देवी-देवताओं को अपमानित करने वाला बयान दिया है, जिस तरह दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने दिया था। मेयर जैसे संवैधानिक पद पर होते हुए, उनसे सभी धर्मों के लिए समान व्यवहार की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हेमा देशमुख को तत्काल पार्टी से निकालकर हिंदुओं से माफ़ी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed