फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress led UDF to bring no confidence motion against Kerala Government over gold smuggling case

सोना तस्करी मामले ने पकड़ा तूल, केरल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष

Mon, 13 Jul 2020 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 13 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Congress led UDF to bring no confidence motion against Kerala Government over gold smuggling case
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)

कांग्रेस नीत यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने राज्य की वाम मोर्चे वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का निर्णय किया है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से इस्तीफे की मांग करते हुए यूडीएफ ने आरोप लगाया है कि हाल में राजनयिक सामान के जरिए हुई सोने की तस्करी के तार मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े हैं।

विज्ञापन


यूडीएफ के संयोजक बेनी बेहनन ने कहा कि यूडीएफ ने विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन के खिलाफ भी प्रस्ताव आगे बढ़ाने और उनका इस्तीफा मांगने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का कथित संबध तस्करी से जुड़े एक आरोपी से है और इसलिए उन्हें पद से हटने की जरूरत है।
विज्ञापन


इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला को दिया गया है। बेहनन ने कहा, ‘आज यूडीएफ की बैठक में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है। यूडीएफ ने यह काम सदन में विपक्ष के कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला को सौंपा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यूडीएफ संयोजक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगते हुए अपना विरोध जारी रखेंगे। आरोपी को बचाने का प्रयास अब प्रत्यक्ष तौर पर सामने आ गया है। पूर्व आईटी सचिव जो कि मुख्यमंत्री के सचिव भी रह चुके हैं, उनका एक आरोपी के साथ संपर्क होने का मामला अब बिल्कुल स्पष्ट है।


बता दें कि सोने की तस्करी के इस मामले में स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर मुख्य आरोपी हैं। इन्हें कोच्चि में रविवार को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की अदालत ने हिरासत में भेज दिया था। इनकी गिरफ्तारी बंगलूरू से हुई थी। केरल की राजनीति में इस मामले ने राजनीतिक तूफान ला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed