फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders seek removal of Mumbai unit chief Varsha Gaikwad news in hindi

Maharashtra: मुंबई कांग्रेस ने की शहर इकाई प्रमुख को बदलने की मांग, वर्षा गायकवाड़ की कार्यशैली पर जताई आपत्ति

Mon, 24 Jun 2024 03:27 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 24 Jun 2024 03:27 PM IST
सार

इनमें से ज्यादातर नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के वरिष्ट नेता केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचें। ये सभी शहर में पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Congress leaders seek removal of Mumbai unit chief Varsha Gaikwad news in hindi
वर्षा गायकवाड़ - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई कांग्रेस के 16 वरिष्ठ नेताओं ने शहर इकाई प्रमुख वर्षा गायवाड़ को बदलने की मांग की। दरअसल, राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए नेताओं ने ये मांग रखी। उन्हें लगता है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य से जीत हासिल करने वाली वर्षा गायकवाड़ के पास संगठनात्मक स्तर पर काम करने के लिए समय नहीं है। सूत्रों ने बताया कि गायकवाड़ की कार्यशैली पर भी आपत्ति जताई गई। 
विज्ञापन


इन नेताओं ने 16 जून को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई में पार्टी के कायाकल्प पर चर्चा के लिए समय की मांग की। इस चिट्ठी पर राज्य सभा सांसद और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य चंद्रकांत हंडोरे, शहर के पूर्व पार्टी प्रमुख जनार्दन चंदूरकर और भाई जगताप, वरिष्ठ नेता नसीम खान, सुरेश शेट्टी, मधु चव्हाण, चरणसिंह सपरा, जाकिर अहमद और महाराष्ट्र कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अमरजीत मन्हास के हस्ताक्षर शामल है। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने दिल्ली पहुंचें पार्टी के नेता
इनमें से ज्यादातर नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के वरिष्ट नेता केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचें। ये सभी शहर में पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा करना चाहते हैं। महाराष्ट्र के मुद्दे पर बैठक कल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, "यूसीजी एनईटी (नेट) परीक्षा में गड़बड़ी के बाद वर्षा गायकवाड़ ने एक बार भी इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए किसी को भी पार्टी कार्यालय नहीं बुलाया। इस वजह से उन्हें उपनगरों में अलग से विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।" सूत्र ने आगे कहा, "13 महीने हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी के नेताओं को प्रेरित करने के लिए किसी भी गतिविधियों का नेतृत्व नहीं किया।" मुंबई के उत्तरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार भूषण पाटिल ने भी दावा किया कि उन्हें  पार्टी इकाई से कोई मदद नहीं मिली। बता दें कि पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुंबई की 36 सीटों में केवल चार ही सीट जीत पाई थी। हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में मुंबई की दो सीटों में कांग्रेस को एक पर जीत मिली। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed