फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leaders raised questions on the joining of kanhaiya kumar

कांग्रेस में कामरेड: पार्टी में कन्हैया कुमार के शामिल होने के पहले ही मनीष तिवारी ने उठाए सवाल, भाजपा ने भी साधा निशाना

Tue, 28 Sep 2021 12:46 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 28 Sep 2021 12:46 PM IST
सार

जवाहर लाल विवि में कथित देश विरोधी नारेबाजी को लेकर चर्चा में आए कामरेड कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। कन्हैया कुमार के पार्टी में शामिल होने से पहले ही कांग्रेस में सवाल खड़े होने लगे हैं। मनीष तिवारी सरीखे कई वरिष्ठ नेताओं ने वामपंथी नेता के शामिल होने पर नाराजागी जताई है। वहीं, भाजपा ने भी कांग्रेस पर तंज कसा है। 

विज्ञापन
congress leaders raised questions on the joining of kanhaiya kumar
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कन्हैया कुमार आज कांग्रेस में शामिल होंगे। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में शाम साढ़े चार बजे कन्हैया और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की मौजूदगी में कन्हैया कुमार कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे, लेकिन कन्हैया के कांग्रेस में आने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। विपक्षी दलों के अलावा खुद कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सवाल उठाए हैं। तिवारी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस में आज कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के शामिल होने की अटकलें हैं। ऐसे में 1973 में छपी ‘कम्युनिस्ट इन कांग्रेस’ पढ़ी जानी चाहिए, चीजें जितनी बदलती हैं उतनी ही समान लगती हैं। इसके अलावा कई और नेताओं ने कन्हैया को पार्टी में शामिल करने को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन




भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वहीं, भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को आखिर कांग्रेस ने शामिल कर ही लिया। आने वाले समय में जनता कांग्रेस को जवाब देगी। संबित पात्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर तंज कसा। नकवी ने कहा कि ये बस एक जग हसाई है, उससे ज्यादा कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व और नीतियां पूरी तरह से खत्म हो जातीं हैं तो इसी तरह के हालात दिखाई देते हैं। ये टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ने का जुगाड़ है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआई ने कन्हैया को बेगूसराय से उम्मीदवार बनाया था
दरअसलस सीपीआई ने कन्हैया कुमार को 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार के बेगूसराय सीट से भाजपा के गिरिराज सिंह के खिलाफ उतारा था। इस चुनाव में कन्हैया 4 लाख से अधिक वोटों से हार गए थे। उसके बाद पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी देने से बच रही थी। पिछले साल 2020 में पटना में कुन्हैया कुमार और सीपीआई के कार्यालय सचिव इंदुभूषण वर्मा के साथ मारपीट भी हुई थी। कन्हैया को लेकर पार्टी में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। हैदराबाद में कन्हैया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित हुआ था। यहीं से कन्हैया का वामपंथी दल से मोहभंग हो गया। कन्हैया  दूसरे विकल्प की तलाश में थे। 


कन्हैया कुमार ने कांग्रेस में शामिल होने से ठीक पहले अपने समर्थकों के बीच मैसेज भेजा। कन्हैया ने बताया की भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद 3 बजे कांग्रेस हेड क्वार्टर में जाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कन्हैया कुमार ने अपने संदेश में बताया कि वो सीपीआई से भले ही अलग हो रहे हैं पर भगत सिंह और समाजवाद के विचारों से अलग नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed