फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leaders raise concerns as IPAC of Prashant Kishor signs deal with rival TRS news in Hindi

सियासत: टीआरएस और 'आई-पैक' के बीच समझौते से कांग्रेस के कुछ नेता खुश नहीं, समिति ने जताई चिंता, पढ़िए पूरा मामला

Mon, 25 Apr 2022 10:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Apr 2022 10:29 PM IST
सार

पिछले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद प्रशांत किशोर ने राजनीतिक परामर्श के काम से खुद के अलग होने का एलान किया था। वह कई मौकों पर कह चुके हैं कि मैं अब ‘आई-पैक’ के काम को नहीं देखता हूं।

विज्ञापन
Congress leaders raise concerns as IPAC of Prashant Kishor signs deal with rival TRS news in Hindi
प्रशांत किशोर - फोटो : फाइल

विस्तार

तेलंगाना में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में सत्ताधारी टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ने आई-पैक (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के साथ एक समझौता किया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इसे लेकर चिंता व्यक्त की है क्योंकि आई-पैक की स्थापना चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने की थी, जिनके इस समय कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही है।  

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से गठित किए गए आठ सदस्यीय समूह ने आई-पैक और टीआरएस के बीच हुए समझौते पर आपत्ति जताई है। वरिष्ठ नेताओं का यह समूह प्रशांत किशोर की ओर से साल 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति पर दी गई प्रस्तुति पर मंथन कर रहा है। 
विज्ञापन


कुछ कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि किशोर के साथ किसी भी चुनाव व्यवस्था को लेकर आगे बढ़ने पर कांग्रेस में हितों का टकराव होगा। प्रशांत किशोर ने बिना किसी उम्मीद के कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। लेकिन, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर संदेह जताया है। इन नेताओं का कहना है कि प्रशांत पश्चिम बंगाल, बिहार और तेलंगाना में हमारे विरोधियों का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशांत किशोर से स्पष्टीकरण मांग सकती है कांग्रेस
उधर, टीआरएस और आई-पैक के बीच हुए समझौते को लेकर प्रशांत किशोर का कहना है कि मैं अब इस कमेटी से जुड़ा हुआ नहीं हूं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व इस बारे में किशोर से सवाल पूछेगा और उन्हें पार्टी में शामिल करने या किसी चुनावी रणनीति पर आगे बढ़ने से पहले इस पर स्पष्टीकरण मांगेगा। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता प्रशांत को शामिल करने के पक्ष में नहीं हैं।


'दुश्मन के दोस्त पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए'
इससे पहले सोमवार को ही तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामाराव ने इस सवाल का जवाब हां में दिया था जब उनसे पूछा गया था कि क्या उनकी पार्टी आई-पैक के साथ काम करेगी, प्रशांत किशोर के साथ नहीं। दूसरी ओर, कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रभारी मणिकम टैगोर ने आज एक ट्वीट में लिखा कि ऐसे किसी भी व्यक्ति पर कभी भरोसा मत करिए जो आपके दुश्मन का दोस्त हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed