{"_id":"57aee40c4f1c1bf619ee4343","slug":"congress-leader-yadagiri-injured-after-being-shot-at-in-bowenpally-6-rounds-were-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने की 6 राउंड फायरिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने की 6 राउंड फायरिंग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 13 Aug 2016 04:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
कांग्रेस नेता यादागिरी पर अज्ञात बाइक सवारों ने शनिवार को सिकंदराबाद में हमला कर दिया। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। कांग्रेस के स्थानीय नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
यादागिरी पर हमला सिंकदराबाद के पुराने बॉवेनपल्ली इलाके में हुआ, जब हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक कांग्रेस को निशाना बनाकर छह राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन
यादागिरी के बारे में कहा जाता है कि वह रियल एस्टेट और शराब के बिजनेस में हैं। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर महेंद्र रेड्डी ने घटना स्थल का दौरा किया है।
विज्ञापन