{"_id":"5b9770d9867a557fe059854c","slug":"congress-leader-stucked-into-the-toilet-of-shatabdi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी के टॉयलेट में फंस गए कांग्रेस नेता, बेटे को किया फोन तब निकल पाए बाहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शताब्दी के टॉयलेट में फंस गए कांग्रेस नेता, बेटे को किया फोन तब निकल पाए बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी के लिए शताब्दी एक्सप्रेस में शौचालय का प्रयोद करना दिक्कत का सबब बन गया। टॉयलेट की चटकनी जाम होने से फंसे कांग्रेस नेता करीब डेढ़ घंटे बाद बाहर निकल पाए, वो भी तब जब उन्होंने अपने बेटे को फोन किया। घर पर मौजूद बेटे ने रेलवे हेल्पलाइन के नंबरों पर फोन किया। इसके बाद द्विवेदी बाहर आ सके।
विज्ञापन
दोपहर 03.22 बजे बापोल से चली शताब्दी एक्सप्रेस के कोच सी-4 में चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी सफर कर रहे थे। ट्रेन जब विदिशा पहुंचने वाली थी, तब वह शौचालय गए। बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पता चला कि चटकनी जाम हो गई है। काफी देर तक वह दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन, किसी को इश बात की जानकारी नहीं हो सकी। काफी देर कर प्रयास करने के बाद उन्होंने 04.22 बजे अपने बेे नीरज द्विवेदी को फोन किया।
विज्ञापन
नीरज ने सबसे पहले रेलवे हेल्पलाइन 138 नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव ही नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पर 1512 पर फोन कर वस्तुस्थिति की जानकारी दी। इसके कपीब आधे गंटे के बाद ललितपुर जीआरपी से संपर्क हो सका। जीआरपी ने तकनीकी टीम को कोच में भेजा। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वह देट की चटकनी तोड़ने में कामयाब हो पाए। शाम को 05.55 बजे चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी बाहर आ सके।
विज्ञापन