{"_id":"5e9eb9bb8ebc3e90541fe20d","slug":"congress-leader-smuggling-liquor-in-car-alleges-bjp-spoke-person-sambit-patra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने शराब तस्करी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने शराब तस्करी को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
Tue, 21 Apr 2020 02:46 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 21 Apr 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा
- फोटो : Twitter
भाजपा ने कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर शराब तस्करी में पकड़े जाने को लेकर विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा है। भाजपा ने मंगलवार को कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र उजागर होता है ।
विज्ञापन
वहीं, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन के राहत कार्यो को बदनाम करने का प्रयास एक साजिश के तहत किया जा रहा है ।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि जहां भाजपा के लाखों कार्यकर्ता देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने में व्यस्त हैं, वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी राष्ट्रीय राजधनी में महंगी शराब की तस्करी कर रहे हैं ।
विज्ञापन
पात्रा ने ट्वीट किया कि यह कांग्रेस का चरित्र है । राहुल जी क्या रणनीति है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी रोहित चहल ने ट्वीट किया कि जिस वाहन को भोजन वितरित करने की अनुमति दी गई थी, उसका इस्तेमाल कथित तौर पर शराब की बिक्री के लिए किया जा रहा है ।
चहल का कहना है कि कांग्रेस की युवा शाखा के दो पदाधिकारी पकड़े गए। कांग्रेस के बी वी श्रीनिवास ने इन आरोपों पर कहा कि हमारा अपराध यह है कि हम लाखों लोगों को भोजन और दवा पहुंचा रहे हैं।