फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Shashi Tharoor expresses concern over Ukraine crisis

यूक्रेन संकट: लोकसभा सांसद शशि थरूर ने जताई चिंता, बोले- वे यूक्रेन में जो कर रहे हैं वह उचित नहीं

Tue, 29 Mar 2022 10:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 29 Mar 2022 10:12 PM IST
सार

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने यूक्रेन संकट पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे यूक्रेन में जो कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता वह उचित है। 

विज्ञापन
Congress leader Shashi Tharoor expresses concern over Ukraine crisis
शशि थरूर - फोटो : facebook.com/ShashiTharoor

विस्तार

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत दुख होता है कि इस तरह का युद्ध उन उद्देश्यों के लिए हो रहा है जो बहुत अच्छी तरह से परिभाषित नहीं हैं। दोनों तरफ से जानमाल का नुकसान काफी ज्यादा लगता है। भारतीय स्थिति थोड़ी विकसित हुई है। रूस की कार्रवाई की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि वे यूक्रेन में जो कर रहे हैं वह उचित है। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन संकट पर भारत को अपने रुख पर बातचीत करने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारी कूटनीति ने ये तय किया है कि रूस और पश्चिम के देशों के साथ संबंधों को बनाए रखने के लिए भारत को स्थिति की अधिक समझ है। 
विज्ञापन


 यूक्रेन संकट के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इसी हफ्ते भारत यात्रा करेंगे। इससे पहले वे चीन के नेताओं से मुलाकात व बैठक करेंगे। लावरोव के एक अप्रैल को दिल्ली दौरे की उम्मीद है। इसी दौरान ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस भी भारत आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लावरोव दिल्ली में विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बातचीत करेंगे। हालांकि रूसी विदेश मंत्री की यात्रा और अन्य बैठकों का एजेंडा अभी तय किया जा रहा है। रूस के विदेश मंत्री लावरोव भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने से पहले चीन में अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। बीजिंग द्वारा आयोजित यह तीसरी ऐसी बैठक है। इसमें पाकिस्तान, ईरान, रूस, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान के दूत शामिल होंगे। 

गौरतलब है कि यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। रूस के रक्षा मंत्री ने नाटो को यूक्रेन की मदद करने को लेकर आगाह किया है और दावा किया है कि यूक्रेन की सैन्य क्षमताएं कम हुई हैं। बाइडन की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणी पर भी रूस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। तुर्की के इस्तांबुल में आज रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का चौथा दौर आयोजित हुआ जिसमें यूक्रेन ने अपनी कुछ शर्तों के साथ शांति प्रस्ताव पेश किया है। 


वहीं, रूस ने कहा है कि वह कीव और चेर्नीहीव पर हमले कम करेगा और डोनबास की आजादी पर ध्यान लगाएगा। उधर, आज सुबह माइकोलाइव की एक प्रशासनिक इमारत पर हुए हमले में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed