फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Sachin Pilot to join Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी को मिलेगा सचिन का साथ, महाराष्ट्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे पायलट

Wed, 16 Nov 2022 03:09 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 03:09 AM IST
सार

महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में महसूस किया जाएगा।

विज्ञापन
Congress leader Sachin Pilot to join Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
rahul gandhi-Sachin Pilot - फोटो : Facebook

विस्तार

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) अब महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। यहां राहुल को को अब कांग्रेस नेता सचिन पायलट का साथ मिलने जा रहा है। पायलट बुधवार को महाराष्ट्र में यात्रा में शामिल होंगे।  इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में महसूस किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को यहां मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आप पूछेंगे कि गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा। इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद राजनीति से परे अलग है। यह राजनीतिक चोरों के खिलाफ राजनीतिक लोगों की यात्रा है। 
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव, यदि कोई है, तो 2024 के चुनावों में महसूस किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 नवंबर को यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी रैली में मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed