{"_id":"673879bff3190a8d860fe639","slug":"congress-leader-raj-babbar-reacts-on-bjp-slogan-batenge-toh-katenge-news-in-hindi-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं नारों से लोगों को भड़काया नहीं जा सकता', राज बब्बर का BJP पर वार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं नारों से लोगों को भड़काया नहीं जा सकता', राज बब्बर का BJP पर वार
Sat, 16 Nov 2024 05:25 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:25 PM IST
सार
राज बब्बर ने बताया कि लोकसभा में भाजपा की सीटें कम करने में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने अहम भूमिका निभाई। अजित पवार और अशोक चह्वाण का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वोट जिहाद और बटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों का विरोध उन लोगों ने भी किया जिन्होंने खुद को विपक्ष से अलग कर महायुति में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
राज बब्बर
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को अब एक सप्ताह से भी कम समय शेष रह गया है। इस को लेकर राज्य में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस नेता राज बब्बर ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को वोट जिहाद और बंटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों से भड़काया नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक हैं तो सेफ हैं वाले नारे पर भी कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें समझ आ गया है कि महाराष्ट्र के लोगों को कोई अलग नहीं कर सकता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, "महाराष्ट्र के लोग हमेशा से एक हैं। उन्हें वोट जिहाद और बंटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों से भड़काया नहीं जा सकता है। जब देश का कोई नागरिक रोजी-रोटी के लिए मुंबई आता है तो कोई उससे उसकी जाति या धर्म के बारे में नहीं पूछता है।"
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पर निशाना
राज बब्बर ने बताया कि लोकसभा में भाजपा की सीटें कम करने में महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने अहम भूमिका निभाई। अजित पवार और अशोक चह्वाण का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वोट जिहाद और बटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों का विरोध उन लोगों ने भी किया जिन्होंने खुद को विपक्ष से अलग कर महायुति में शामिल हो गए थे। यहां तक कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी कहना पड़ा कि (उनके उत्तर प्रदेश समकक्ष) योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र का नहीं, बल्कि बांग्लादेश के विकास का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने भी इसका विरोध करते हुए कहा कि यह महाराष्ट्र के खिलाफ है।
विज्ञापन
बता दें कि 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन