फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi attacks on Centre over vaccination drive ministers also counter attack

वार-पलटवार: राहुल गांधी बोले-जुलाई आ गया..वैक्सीन नहीं आई, मंत्रियों ने दिया ये जवाब

Sat, 03 Jul 2021 03:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 03:58 PM IST
सार

कोरोना संकट पर कांग्रेस और सरकार के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता सरकार पर महामारी रोकने में विफलता के आरोप लगा रहे हैं, वहीं सरकार भी विपक्ष के आरोपों का करारा जवाब दे रही है। 

 

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi attacks on Centre over vaccination drive ministers also counter attack
राहुल गांधी, हर्षवर्धन और पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संकट के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केंद्र पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। हर रोज ट्वीट कर टीका, महामारी, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरते हैं। सरकार की वैक्सीनेशन नीति पर तो वह लगातार हमलावर हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने वैक्सीन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया ' जुलाई आ गया..वैक्सीन नहीं आई'। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द बड़ी संख्या में टीकाकरण करना चाहिए, ताकि कम समय में अधिक लोगों को टीका लगे और सुरक्षा मिले। राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद सरकार की ओर से एक के बाद एक बयान आने शुरू हो गए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के बाद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ओछी राजनीति नहीं करने की नसीहत दी है। 

विज्ञापन

 


केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि वैक्सीन की 12 करोड़ डोज जुलाई महीने में उपलब्ध होंगी जो निजी अस्पतालों की डिमांड से अलग है। राज्यों को 15 दिन पहले ही आपूर्ति के बारे में सूचना दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझाना चाहिए कि कोरोना से लड़ाई में गंभीरता के बजाय इस समय ओछी राजनीति का प्रदर्शन उचित नहीं है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

  राहुल गांधी को पार्टी संभालने पर देना चाहिए ध्यान- हर्षवर्धन
राहुल गांधी के वैक्सीन वाले ट्वीट पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पलटवार किया। डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया कि बीते दिन ही मैंने जुलाई के बारे में वैक्सीन के आंकड़े रखे थे, राहुल गांधी की क्या दिक्कत है, क्या वो पढ़ते नहीं हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने आगे लिखा कि अहंकार और अज्ञानता की कोई वैक्सीन नहीं है। कांग्रेस को अपने नेतृत्व और पार्टी संभालने पर ध्यान देने की जरूरत है। 

राहुल गांधी को हुआ नफरत का मोतियाबिंद : भाजपा
वहीं पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दावा किया कि भारत में 21 जून के बाद पिछले 11 दिनों के अंदर लोगों को औसतन 62 लाख टीकों की खुराक प्रतिदिन दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी या तो इस सच्चाई को देखना नहीं चाहते या फिर भ्रम फैलाना ही कांग्रेस की अघोषित नीति बन गई है। भाटिया ने दावा किया कि राहुल गांधी के इस ट्वीट को देखकर देशवासियों को बहुत दुख होगा क्योंकि आंकड़े बताते हैं कि केंद्र सरकार ने युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया है। 


उन्होंने कहा, 'जुलाई आ गया लेकिन राहुल गांधी को यह सदबुद्धि कब आएगी कि विपक्ष की भूमिका रचनात्मक होती है? आपको सत्ता सुख भोगने की लालसा है और मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से नफरत भी है। नफरत का मोतियाबिंद आपको सत्य से दूर क्यों कर देता है ?'
 
दिसंबर तक सभी को लग जाएगा टीका?
दरअसल, सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया था कि जल्द ही देश के अधिकांश हिस्सों में टीकाकरण अभियान पूरा हो जाएगा, लेकिन अभी तक देश की कुल आबादी का एक तिहाई हिस्सा ही वैक्सीनेट हो पाया है। जानकारी के मुताबिक, जुलाई महीने में केंद्र की ओर से राज्यों को कुल 12 करोड़ के करीब वैक्सीन दी जाएंगी। देश में अभी तक 35 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है।  केंद्र सरकार ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि अगस्त से दिसंबर के बीच उसके पास 135 करोड़ से अधिक वैक्सीन उपलब्ध रहेंगी। यानी सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर तक वैक्सीन की पहली खुराक सभी को लग जानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed