{"_id":"5f1c0a588ebc3e639c3c27f2","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-attacks-central-government-over-labour-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- श्रमिक ट्रेनों के जरिए सरकार ने आपदा को मुनाफे में बदला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- श्रमिक ट्रेनों के जरिए सरकार ने आपदा को मुनाफे में बदला
Sat, 25 Jul 2020 04:02 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 Jul 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कोरोना संकट के समय श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से आपदा को मुनाफे में बदल दिया। उन्होंने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, बीमारी के ‘बादल’ छाए हैं, लोग मुसीबत में हैं। आपदा को मुनाफे में बदल कर कमा रही है ग़रीब विरोधी सरकार।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने जो खबर शेयर की उसके मुताबिक, श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से रेलवे को 428 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 24 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद तमाम शहरों में बड़ी संख्या में प्रवासी फंस गए थे।
विज्ञापन
श्रमिकों को उनके प्रदेश अथवा गृह जिले तक पहुंचाने के लिए सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की थी। श्रमिक स्पेशल ट्रेनें एक मई से चलाई गई थी।
विज्ञापन