फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi addresses the public in Thirthahalli, Shivamogga

Karnataka Elections: तीर्थहल्ली में BJP पर बरसे राहुल, कहा- पीएम बताएं भ्रष्टाचार रोकने के लिए क्या कदम उठाए

Tue, 02 May 2023 09:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीर्थहल्ली (कर्नाटक)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तीर्थहल्ली (कर्नाटक)। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 May 2023 09:44 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की यह सरकार चोरी की सरकार है। भाजपा ने तीन साल पहले लोकतंत्र को नष्ट कर इसे चुरा लिया था। पीएम मोदी इस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं? उन्हें बताना चाहिए कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi addresses the public in Thirthahalli, Shivamogga
तीर्थहल्ली में जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को होने वाले मतदान को लेकर सभी पार्टियों के नेता जमकर पसीना बहा रहे हैं। अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेता भी राज्य में लगातार चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। एक तरफ जहां भाजपा राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखने लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है वहीं कांग्रेस सत्ता में वापसी कर दक्षिण राज्यों की राजनीति में अपना पुराना दबदबा कायम रखने के लिए संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार को कर्नाटक के दो इलाके चित्रदुर्ग और तीर्थहल्ली में क्रमश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। शिवमोगा जिले तीर्थहल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की यह सरकार चोरी की सरकार है। भाजपा ने तीन साल पहले लोकतंत्र को नष्ट कर इसे चुरा लिया था। पीएम मोदी इस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं? उन्हें बताना चाहिए कि कर्नाटक में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी के संबोधन की मुख्य बातें:- 

  • मोदी जी, यहां जो लोग खेती करते हैं, उन्हें उनकी जमीनें नहीं दी जा रही हैं, तब आपने क्या किया? यहां जो विश्वेश्वरैया आयरन एण्ड स्टील प्लांट था, उसके बारे में आपने क्या किया? ये चुनाव नरेंद्र मोदी जी के बारे में नहीं... यहां के बच्चों, युवाओं और माताओं-बहनों के भविष्य के बारे में है। यह कर्नाटक का चुनाव है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पीएम मोदी ने यहां आकर कहा कि कांग्रेस ने उन पर 91 बार हमला किया। वह कर्नाटक के बारे में कुछ नहीं कह रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि भाजपा सरकार क्या करेगी? मोदी ही नहीं इस दुनिया में और भी लोग हैं। उन्हें अपनी पार्टी के अन्य नेताओं, युवाओं और महिलाओं के बारे में बोलना चाहिए।
  • हमने 'मन की बात' नहीं की बल्कि कर्नाटक के मन की बात सुनी। हमने सर्वे किया और प्रदेश के युवाओं, माताओं-बहनों से पूछा कि हमें क्या करना चाहिए।
  • हम कर्नाटक के लोगों से इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और राज्य को अद्वितीय प्रगति और समृद्धि के एक नए युग में ले जाने का दृढ़ संकल्प करते हैं।

प्रियंका गांधी ने किया सफाई करने वाली महिला का अभिवादन 
कर्नाटक के चिकबलापुरा जिले के चिंतामणि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार किया। इस दौरान  प्रियंका गांधी वाड्रा का एक अलग अंदाज देखने को मिला। यहां प्रचार के बीच में वे अपने वाहन से नीचे उतर कर एक सफाई करने वाली महिला और कांग्रेस समर्थक के रानी को चुनाव प्रचार के लिए अपने साथ अपनी गाड़ी में ले गईं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता ने सार्वजनिक रूप से उनका अभिवादन भी किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed