{"_id":"60586d778ebc3ec4ab1a6abc","slug":"congress-leader-priyanka-gandhi-vadra-slams-bjp-functioning-like-mafia-running-syndicates-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: प्रियंका ने भाजपा पर लगाया सिंडिकेट चलाने का आरोप, कहा- पार्टी में 'धृतराष्ट्र' और 'शकुनि'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: प्रियंका ने भाजपा पर लगाया सिंडिकेट चलाने का आरोप, कहा- पार्टी में 'धृतराष्ट्र' और 'शकुनि'
Mon, 22 Mar 2021 03:42 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 22 Mar 2021 03:42 PM IST
सार
कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र 'धृतराष्ट्र' और 'शकुनि' से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। सोमवार को प्रियंका ने कहा कि भाजपा माफिया की तरह काम कर रही है, असम में सिंडिकेट चल रहा है। कांग्रेस महासचिव ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भगवा पार्टी के दो गुट हैं, दोनों ने ही लोगों के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा पर सोमवार को आरोप लगाया कि वह माफिया की तरह काम कर रही और सिंडिकेट चला रही है। कांग्रेस नेता ने असम के भाजपा नेतृत्व की तुलना महाकाव्य महाभारत के पात्र 'धृतराष्ट्र' और 'शकुनि' से की। हालांकि, उन्होंने भगवा पार्टी के उस नेता का नाम नहीं लिया। बता दें कि धृतराष्ट्र को एक दृष्टिहीन शासक के रूप में, जबकि शकुनि को राजनीतिक प्रपंच करने वाले के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने कहा कि ..असम सरकार में, एक शकुनि मामा जैसे नेता हैं और एक धृतराष्ट्र हैं। दोनों ने ही और भाजपा ने असम के लोगों के साथ छल किया है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि कभी जातीय नायक (जनता के नेता) कहलाने वाले 'धृतराष्ट्र' ने छह जातीय समुदायों के साथ छल किया, जिन्हें उन्होंने अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय में शामिल कराने का वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक अन्य नेता 'शकुनि मामा' हैं, जो एक भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और जिसने सिर्फ लोगों को ठगा ही है।
विज्ञापन
प्रियंका ने राज्य एवं केंद्र में सत्तारूढ़ दल पर अपना हमला जारी रखते हुए दावा किया कि भाजपा यह फैसला नहीं कर पा रही है कि मुख्यमंत्री पद के लिए उसकी ओर से उम्मीदवार कौन होगा। वह अपने ही (भाजपा के ही) मुख्यमंत्री का सम्मान नहीं कर पा रही है और नाम नहीं बता रही है। यदि पार्टी (भाजपा) में कोई स्थिरता या एकजुटता नहीं है, तो फिर वह असम में स्थिरता कैसे ला पाएगी और लोगों को स्थिर सरकार वह कैसे दे सकती है?
BJP functioning like mafia, running syndicates in Assam: Congress leader Priyanka Gandhi Vadra
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2021