{"_id":"5f57fa6c2fca060b7d62bf28","slug":"congress-leader-priyanka-gandhi-has-changed-her-strategy-on-religion-politics-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को अब धर्म की राजनीति से परहेज नहीं, प्रियंका गांधी ने बदली रणनीति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस को अब धर्म की राजनीति से परहेज नहीं, प्रियंका गांधी ने बदली रणनीति
Wed, 09 Sep 2020 03:11 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपनी रणनीति में बदलाव किया है। राम मंदिर मुद्दे पर पार्टी के दूसरे नेताओं से पहले खुलकर अपना पक्ष रखने वाली प्रियंका को अब अपनी टीम में आचार्य प्रमोद कृष्णन जैसे धर्मगुरु को जोड़ने से भी गुरेज नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल मंगलवार को यूपी की एडवाइजरी काउंसिल में राकेश सचान, आचार्य प्रमोद कृष्णन, हरेंद्र मलिक और बेगम नूर बानो का नाम शामिल किया गया है। राकेश सचान लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से आए थे।
विज्ञापन
वहीं, हरेंद्र मलिक और बेगम नूर बानो पार्टी में लंबे समय से हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णन भले ही कांग्रेस के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लडे़ हों और टीवी डिबेट में कांग्रेस का पक्ष रखते रहे हों लेकिन उन्हें सक्रिय राजनीति में लाने के पीछे का मकसद हिंदू विरोधी छाप को मिटाना है जो आरोप भाजपा लगाती है। कांग्रेस ने हाल में कुछ कमेटियों का गठन किया जिसमें ब्राह्मण नेताओं को प्रमुखता दी है।
विज्ञापन